सुबह-सुबह आलस क्यों आता है? किस विटामिन की कमी है बड़ी वजह, जानें छुटकारा पाने के आसान तरीका…..

सुबह-सुबह आलस क्यों आता है? किस विटामिन की कमी है बड़ी वजह, जानें छुटकारा पाने के आसान तरीका…..

Which Vitamin Deficiency Causes Laziness: आज के समय में सुबह अच्छी नींद के बाद भी बिस्तर से उठने में आलस महसूस होना आम हो गया है. आपको बता दें, यह सिर्फ थकान या कम नींद की वजह से नहीं होता, बल्कि शरीर में कुछ जरूरी विटामिन की कमी के कारण भी हो सकता है. खासतौर पर विटामिन D की कमी से सुबह के समय आलस्य और थकान महसूस होता है. ऐसे में इस खबर हम आपको बताएंगे कि किस विटामिन की कमी से आलस जैसे महसूस होता है और ये भी बताएंगे कि इसे कैसे दूर किया जा सकता है?

विटामिन D की कमी
आलस या कमजोरी का बड़ा कारण विटामिन D हो सकता है. विटामिन D की कमी से शरीर में थकान, नींद से जुड़ समस्या बढ़ जाती हैं. इसके साथ-साथ इससे थकान, कमजोरी और सुस्ती भी महसूस हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि यह विटामिन कैल्शियम और फॉस्फोरस को कंट्रोल करता है, जिससे इसकी कमी होने पर हड्डियों में दर्द और मसल्स में जकड़न भी होने लगती है. ऐसे में सुबह उठते ही शरीर भारी और आलस जैसा महसूस होता है.

क्यों बढ़ती है नींद और आलस?
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर बॉडी के स्लीप साइकिल पर असर पड़ता है. इससे व्यक्ति तो या तो नहीं आती ही नहीं है, या फिर जरूरत से ज्यादा आती है. दोनों ही स्थिति में सुबह फ्रेश नहीं होता है. इसके साथ-साथ इससे इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है, जिससे बॉडी जल्दी थम जाता है और दिनभर काम करने का मन नहीं करता है.

विटामिन D की कमी दूर कैसे करें?
शरीर में विटामिन D की कमी दूर करने का सबसे अच्छा और नेचुरल तरीका सुबह की सूर्य की रोशनी है. ऐसे में रोजाना 15 से 20 मिनट धूप में रहने से विटामिन D लेवल काफी हद तक बढ़ सकता है. इसके साथ-साथ डाइट में फोर्टिफाइड दूध, अंडे की जर्दी, मशरूम, सैल्मन, टूना शामिल करने से भी आपको फायदा महसूस हो सकता है. वहीं जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *