निक्की मर्डर केस में बडा खुलासाः सिलेंडर नहीं, ‘थिनर’ से छिडक लगाई आग-सच्चाई जान उडे होश..

Nikki murder case: The fire was started with thinner, not a cylinder – you'll be shocked to know the truth.
Nikki murder case: The fire was started with thinner, not a cylinder – you’ll be shocked to know the truth.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में पुलिस ने 500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है. पुलिस ने अपनी जांच में कहा है कि यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई, जिसमें निक्की भाटी की कथित तौर पर जलाकर हत्या की गई थी. इस मामले में निक्की के पति विपिन, देवर रोहित, ससुर सत्यवीर और सास दया को आरोपी बनाया गया है. चारों फिलहाल जेल में बंद हैं.

चार्जशीट के अनुसार, इन सभी आरोपियों ने मिलकर षड्यंत्र रचते हुए निक्की की हत्या की. यह मामला शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा और पीड़ित परिवार लगातार सरकार व प्रशासन से न्याय की गुहार लगाता रहा. बचाव पक्ष के अधिवक्ता उधम सिंह टोंगड़ और दिनेश कुमार कलसन ने बताया कि पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. वे अदालत में आरोपियों की जमानत याचिकाओं का विरोध करने के साथ-साथ अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे.

गैस सिलेंडर नहीं, थिनर था असली कारण
जांच के दौरान पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ का बयान भी दर्ज किया, जिसमें शुरुआत में बताया गया था कि निक्की गैस सिलेंडर फटने से झुलसी थी. लेकिन घटनास्थल के वैज्ञानिक निरीक्षण में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए. पुलिस टीम ने मौके से जली हुई चादर, कपड़े, थिनर की खाली बोतल, गैस चूल्हा और अन्य सामान जब्त किया. इसके अलावा घटना के समय वायरल हुए वीडियो और फोटो भी चार्जशीट का हिस्सा बनाए गए हैं. पुलिस का दावा है कि थिनर और घटनास्थल के हालात इस ओर संकेत करते हैं कि जलने का कारण गैस सिलेंडर नहीं था.

वीडियो बनाना बना तनाव की वजह
चार्जशीट में इस बात का भी उल्लेख है कि निक्की और उसकी बहन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो कंटेंट बनाती थीं. बताया गया है कि निक्की के पति विपिन और सास दया को यह बिल्कुल पसंद नहीं था. कई बार मना करने के बावजूद निक्की ने वीडियो बनाना बंद नहीं किया, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. निक्की के पिता ने भी पुलिस को दी गई शिकायत में यह आरोप लगाया था कि दहेज की मांग पूरी न करने पर उनकी बेटी को आग लगाकर मार दिया गया.

चार्जशीट दाखिल होने के बाद बचाव पक्ष और पुलिस दोनों अपने-अपने पक्षों को मजबूत बताते हुए अदालत में पूरी तैयारी के साथ पेश होने की बात कह रहे हैं. पुलिस का दावा है कि उनके पास मौजूद साक्ष्य अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त हैं.

क्या था पूरा मामला?
यह घटना 21 अगस्त को हुई थी. आरोप है कि निक्की भाटी की ससुराल वालों ने पहले पिटाई की और उसके बाद उस पर आग लगा दी. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. निक्की की बहन कंचन भाटी की शिकायत पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *