नोएडा में SIR अभियान तेज, हाइराइज सोसाइटी से लेकर गांव-गांव तक पहुंच रहे BLO; लापरवाही पर हो रहा एक्शन

नोएडा में SIR अभियान तेज, हाइराइज सोसाइटी से लेकर गांव-गांव तक पहुंच रहे BLO; लापरवाही पर हो रहा एक्शन

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में SIR अभियान को लेकर अभियान तेज हो गया है. 4 नवम्बर से शुरू होकर 4 दिसम्बर तक खत्म होने जा रहे इस अभियान को बड़ा जनसहयोग मिल रहा है. हाईराइज सोसाइटी से लेकर गांवों तक घर-घर टीमें पहुंच रही है. जिला अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि जिला प्रशासन,प्राधिकरण, आरडब्ल्यूए,एओए, वॉलंटियर्स और शिक्षा विभाग की टीमें मिलकर व्यापक स्तर पर काम कर रही हैं. ताकि, कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे, हाईराइज सोसायटियों से लेकर ग्रामीण इलाकों में बीएलओ घर-घर पहुंच रहे है.

कुछ बीएलओ ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि हमें SIR के फार्म को लेकर और लोगों तक पहुचाने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है. साथ ही हाई राइज सोसाइटी में फ्लैट ढूंढ़ने, प्रवेश लेने और सही पते तक पहुंचने में ही पूरा दिन खराब हो जाता है, जिसके चलते काम अभी आधा अधूरा ही रह गया है लेकिन फिर भी इसे आसान करने के लिए आरडब्ल्यूए एओए, प्राधिकरण के कोऑर्डिनेटर, बिल्डर्स एसोसिएशन के लोगों से मदद ली जा रही है.

जिलाधिकारी ने क्या कहा?

जिलाधिकारी ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में 6 जोनल मजिस्ट्रेट और 72 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं, जो बीएलओ के साथ फील्ड में जाकर मैपिंग, घरों की पहचान और सत्यापन का काम तेजी से कर रहे हैं. इससे पुनरीक्षण प्रक्रिया में गति बनी हुई है.

उन्होंने यह भी बताया की अभियान में कई बीएलओ ने अपेक्षा से अधिक प्रदर्शन किया है. 80 प्रतिशत से अधिक काम कई बीएलओ ने पूरा कर लिया है. पहले कार्य पूरा करने वाले 7 बीएलओ को प्रशासन ने सराहा है, जिनमें दादरी, जेवर और नोएडा विधानसभा के बीएलओ शामिल है.

इन बीएलओ को किया जाएगा सम्मानित

इनमें- विधानसभा 62 (दादरी) के चार बीएलओ, जिसमें- अनिल कुमार (मोमनाथल), रामकिशोर (गुलावली), यशोदा (प्रा.वि. ततारपुर), दिनेश कुमार (वैरंगपुर उर्फ नई बस्ती), वहीं विधानसभा 63 (जेवर) के दो बीएलओ, जिसमें- तस्लीम खान (प्रा.वि. हाजीपुर) प्रदीप कुमार (बूथ संख्या-137) और विधानसभा 61 (नोएडा) के एक बीएलओ माजिया सुल्ताना शामिल हैं. जिलाधिकारी ने कहा है कि इन बीएलओ का कार्य बाकी टीमों के लिए प्रेरणादायक है.

बीएलओ लगातार फील्ड पर कार्यरत

अधिकारियों के अनुसार जनपद में एक 7 मजबूत सहायता तंत्र सक्रिय है, जिसकी वजह से SIR कार्यक्रम में प्रतिदिन तेजी देखी जा रही है. बीएलओ व प्रशासनिक अधिकारी मिलकर निर्धारित समय में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार फील्ड में कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *