Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony: अयोध्या में पीएम मोदी का रोड शो, राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे ध्वज

Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony: अयोध्या में पीएम मोदी का रोड शो, राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे ध्वज

Ayodhya Flag Hoisting Ceremony 2025: उत्तरप्रदेश के अयोध्या में आज ध्वजारोहण का कार्यक्रम हो रहा है. इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियां शामिल हो रहे हैं. पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर भगवा धर्म ध्वजारोहण करेंगे. राम मंदिर के लिए, खास तौर पर तैयार किए गए इस 22 फीट लंबे और 11 फीट चौड़े ध्वज के माध्यम से मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने का संदेश दिया जाएगा. यह ध्वज 161 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर और 42 फीट ऊंचे झंडे के पोल के हिसाब से तैयार किया गया है. इससे पहले PM मोदी का भव्य रोड शो होगा और वह मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. पूरे अयोध्या शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *