क्या ठंड में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगानी चाहिए? जानें इस मौसम में क्या है इस्तेमाल का सही तरीका

ठंड में मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर कैसे लगाएं
Image Source : FREEPIK

मुल्तानी मिट्टी को त्वचा की देखभाल का एक सदियों पुराना और सबसे बेहतरीन घरेलू नुस्खा माना जाता है। गर्मी और नमी वाले मौसम में, यह तेल को सोखने और त्वचा को ठंडक देने के लिए बेहद लोकप्रिय है। लेकिन जब बात कड़कड़ाती ठंड और रूखी हवाओं की आती है, तो अक्सर लोग यह सवाल करते हैं कि क्या शुष्क मौसम में भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सही है? इसका इस्तेमाल कहीं चेहरे की नमी छीनकर उसे और रूखा तो नहीं बना देगी और इस मौसम में इसका सही इस्तेमाल क्या है? तो चलिए हम आपको सभी सवालों के जवाब इस लेख में देते हैं

ठंड में मुल्तानी मिट्टी कब लगाएं और कब नहीं?

  • मुल्तानी मिट्टी की प्रकृति सूखाने वाली होती है। यह चेहरे से एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को हटाती है। जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है या जिन्हें मुहांसे की समस्या है, उनके लिए भी इसका इस्तेमाल फायदेमंद है. 

  • अगर आपकी स्किन पहले से ही ड्राई है, तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल न करें। यह मिटटी ड्राई स्किन पर नमी को कम कर सकती है, जिससे चेहरा खींचा-खींचा और रूखा महसूस हो सकता है।

 ठंड के मौसम में मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • दूध या दही के साथ: पानी या गुलाब जल की जगह, इसे कच्चे दूध, दही, या मलाई के साथ मिलाएं। दूध और दही में प्राकृतिक वसा (fat) और लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को नमी देगा और रूखेपन से बचाएगा। 

  • शहद और तेल: मुल्तानी मिट्टी के पैक में 1 चम्मच शहद या कुछ बूंदें बादाम/जैतून के तेलकी मिलाएं। यह नमी को लॉक करेगा और त्वचा को पोषण देगा, जिससे पैक का रूखापन संतुलित होगा।

इस्तेमाल के बाद इन बातों का रखें ध्यान:

  • ठंड के मौसम में मुल्तानी मिट्टी के पैक को पूरी तरह से कड़क न होने दें। जब यह केवल आधा सूखा रह जाए तभी धो लें। इससे स्किन में नमी बनी रहेगी।

  • ठंड में मुल्तानी मिट्टी का उपयोग केवल हफ्ते में एक बार करें और इसे 10 मिनट से ज़्यादा चेहरे पर न रखें। पैक धोने के तुरंत बाद चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाएं। य

  • अगर आप मुल्तानी मिट्टी को सही मॉइस्चराइज़िंग एजेंट के साथ मिलाकर लगाते हैं तो ठंड के मौसम में भी यह आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *