
Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी रात में लाइट ऑफ करके नींद नहीं आती है? कुछ लोगों को रात में अंधेरे में नींद ही नहीं आ पाती है और इसी वजह से वो लाइट जलाकर सोते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात में लाइट ऑन करके नहीं सोना चाहिए। अगर आप भी इस आदत को फॉलो करते हैं, तो न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। आइए इस बारे में और जानकारी हासिल करते हैं।
खराब होती है स्लीप क्वॉलिटी- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबित रात में लाइट जलाकर सोने से ब्रेन को पूरी तरह से रेस्ट नहीं मिल पाता है। आपके ब्रेन तक ये सिग्नल पहुंचता है कि अभी रात नहीं दिन ही चल रहा है। इसी कारण नींद की गुणवत्ता बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर आप गहरी नींद में जाना चाहते हैं और सुबह थका हुआ या फिर सुस्त नहीं बल्कि रिफ्रेश महसूस करना चाहते हैं, तो रात में लाइट ऑन करके सोने की आदत को सुधार लीजिए।
गौर करने वाली बात- लाइट ऑन करके सोने से नींद पूरी नहीं हो पाती है और इस कारण से मोटापे का खतरा भी कई गुना बढ़ सकता है। अगर आपको अंधेरे में नींद नहीं आती है, तो आप हल्की नाइट लाइट को यूज कर सकते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे करके नाइट लाइट का इस्तेमाल करना भी बंद कर सकते हैं और साउंड स्लीप ले सकते हैं।
मूड पर पड़ता है नेगेटिव असर- लाइट ऑन करके सोने से मूड पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। रात में सोने से पहले टीवी, मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाने की सलाह इसी वजह से दी जाती है क्योंकि सोते समय भी लाइट के आसपास रहने से मूड स्विंग्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपको रात में लाइट ऑन करके सोने से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हिमाचली खबर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
