EPF पासबुक अपडेट में देरी, EPFO ने बताया कब तक सब हो जाएगा ठीक

EPF पासबुक अपडेट में देरी, EPFO ने बताया कब तक सब हो जाएगा ठीक

अगर आपकी EPF पासबुक में सितंबर और अक्टूबर 2025 की सैलरी एंट्री नहीं दिख रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बताया है कि इन महीनों की पासबुक एंट्री अभी अपडेट होने की प्रक्रिया में है. इसकी वजह है नया अपडेटेड ECR लेजर पोस्टिंग सिस्टम, जिसमें काम चल रहा है. इसी कारण कुछ दिनों तक आपके कॉन्ट्रिब्यूशन दिखाई नहीं देंगे. EPFO ने कहा है कि कुछ ही दिनों में सभी एंट्रीज़ दिखने लगेंगी। साथ ही, असुविधा के लिए माफी भी मांगी है. जब अपडेट पूरा हो जाएगा, तब आप अपनी EPF एंट्रीज़ UAN Member e-Sewa पोर्टल या UMANG ऐप पर सामान्य लॉगिन और OTP प्रक्रिया के जरिए आसानी से देख सकेंगे.

EPF ब्याज दर

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF की ब्याज दर 8.25% तय की गई है, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है. सितंबरअक्टूबर 2025 के EPF कॉन्ट्रिब्यूशन पासबुक में क्यों नहीं दिख रहे? EPFO के मुताबिक सितंबर और अक्टूबर 2025 की एंट्रीज़ नए ECR लेजर पोस्टिंग सिस्टम की वजह से अपडेट हो रही हैं. इसी वजह से कुछ दिनों के लिए पासबुक में ये कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं दिखाई दे रहे हैं. EPFO ने भरोसा दिलाया है कि डेटा जल्द ही दिखने लगेगा.

EPFO ने पोस्ट किया मैसेज

सितंबरअक्टूबर 2025 के वेतन महीनों की पासबुक अपडेट revamped ECR ledger posting के कारण प्रोसेस में है. कुछ दिनों के लिए एंट्री न दिखना संभव है. हुई असुविधा के लिए खेद है.

EPF Passbook Lite क्या है?

EPFO ने अपने मेंबर पोर्टल पर Passbook Lite नाम की नई सुविधा शुरू की है. इससे सदस्य बिना अलग पासबुक पोर्टल पर गए, अपने कॉन्ट्रिब्यूशन, निकासी और बैलेंस का सरल और संक्षिप्त व्यू सीधे मेंबर पोर्टल से ही देख सकते हैं.

EPFO पोर्टल पर EPF पासबुक कैसे चेक करें?

स्टेप 1: UAN Member e-Sewa पोर्टल पर जाएं
स्टेप 2: अपना UAN और पासवर्ड डालें
स्टेप 3: रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को वेरिफाई करें
स्टेप 4: लॉगिन होने के बाद Passbook Lite पर क्लिक करें और पासबुक डाउनलोड करें

UMANG ऐप पर EPF पासबुक कैसे देखें?

स्टेप 1: UMANG ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन करें
स्टेप 2: EPFO सर्च करें
स्टेप 3: View Passbook पर क्लिक करें
स्टेप 4: UAN दर्ज करें
स्टेप 5: OTP सबमिट करें
स्टेप 6: अपनी Member ID चुनकर e-Passbook डाउनलोड करें

ऑनलाइन क्लेम फाइल करने के लिए क्या जरूरी होता है?

  • आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर भी काम कर रहा हो.
  • आपका आधार EPFO डेटाबेस में लिंक हो और eKYC वेरिफिकेशन के लिए OTP मिल सके.
  • आपका बैंक अकाउंट और IFSC EPFO डेटाबेस में अपडेट होना चाहिए.
  • अगर आपकी नौकरी 5 साल से कम है, तो PF Final Settlement के लिए PAN भी EPFO में लिंक होना जरूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *