
Image Source : FREEPIK
सर्दियों में लोगों को बर्फबारी देखने का मन होता है तो शिमला का रुख कर लेते हैं। शिमला अपने आप में बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, लेकिन पीक सीजन पर यहां काफी भीड़ होती है। अगर आपको दिसंबर या नए साल पर बर्फबारी देखने का मन है तो शिमला से मात्र 1 घंटे की दूरी पर एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है कुफरी। आप यहां घूमने जा सकते हैं। कुफरी में जमकर बर्फबारी होती है। यहां कई तरह की स्पोर्ट्स एक्टिविटी होती हैं। आप बर्फबारी का मजा ले सकते हैं आसपास की जगहों पर घूमकर आ सकते हैं।
शिमला के आसपास घूमने की जगह (Tourist Places Near Shimla)
शिमला सिटी से कुफरी सिर्फ 16 किलोमीटर दूर है। कुफरी हिमाचल का बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। दिसंबर के आखिर में कुफरी बर्फ से ढक जाता है। कुफरी में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। अगर आप राइड्स और एडवेंचर के शौकीन हैं तो कुफरी फन वर्ल्ड आपके लिए बेस्ट है। ये एक फन पार्क है जिसमें बच्चों के लिए कई राइड्स हैं। इस पार्क में दुनिया के सबसे ऊंचे गो-कार्ट ट्रैक्ट भी शामिल हैं। जिसमें बड़े लोग भी मजा ले सकते हैं। कुफरी में हर साल स्पोर्ट्स इवेंट भी होते हैं।
कुफरी में घूमने की जगह (Kufri Tourist Place)
हिमालयन नेचर पार्क- जिन लोगों को पशु पक्षियों से बहुत प्रेम है वो ग्रेट हिमालयन नेचर पार्क जा सकते हैं। इस जगह आपको करीब 180 से भी अधिक प्रजातियां मिलेंगी। यहां से 6 किमी दूर फागू है जो एक धार्मिक तीर्थ स्थल है। आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
महासू पीक- कुफरी में सबसे ऊंचाई पर महासू पीक पॉइंट है। आपको यहां जाने के लिए घोड़े या फिर खच्चर की सवारी करनी होगी। आप यहां नेचर को इंजॉय कर सकते हैं। यहां से सन सेट होते हुए देखना अपने आप में अनौखा अहसास है।
स्कीइंग- बर्फबारी का मजा लेना है तो स्कीइंग का प्लान जरूर कर लें। कुफरी में स्कीइंग होती है और सैलानी बर्फ के साथ जमकर खेलते हैं। कुफरी में स्कीइंग करने के लि देश भर से लोग आते हैं। दिसंबर से यहां स्कीइंग शुरु हो जाती है। आप भी घूमने का प्लान कर सकते हैं।
अन्य जगह- आप कुफरी फन वर्ल्ड जा सकते हैं ये दुनिया के सबसे ऊंचे अम्यूज़मेंट पार्क में से एक है। हिमालय की बर्फ से ढकी यहां की चोटियां देखने लायक होती हैं। ये पार्क समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
शिमला से कुफरी कैसे पहुंचें
अगर आप शिमला में रुके हैं और यहां से कुफरी जाना चाहते हैं तो टैक्सी ले सकते हैं। शिमला से कुफरी के लिए बस भी चलती हैं। दिल्ली से आने वाले सीधे शिमला फ्लाइट से, टैक्सी से, बस से या फिर टॉय ट्रेन से पहुंच सकते हैं। शिमला से कुफरी पहुंचने में करीब 1 घंटे का समय लगता है। आप आसानी से कुफरी पहुंच सकते हैं।
