
Image Source : FREEPIK
सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है वरना बार-बार तबीयत खराब हो सकती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए खान-पान पर खास ध्यान देने की सलाह दी जाती है। क्या आप जानते हैं कि तिल आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? आइए जानते हैं कि सही मात्रा में और सही तरीके से तिल का सेवन करने से आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं…
हड्डियों के लिए फायदेमंद- तिल को हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आप तिल का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा तिल शरीर के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में भी कारगर साबित हो सकता है यानी सुस्ती को दूर भगाने के लिए भी इन बीजों का सेवन किया जा सकता है।
पोषक तत्वों से भरपूर तिल- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। पोषक तत्वों से भरपूर तिल दिल की सेहत को काफी हद तक सुधार सकता है। ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए भी तिल को कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। दिल से जुड़ी बीमारियां हों या फिर पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हों, तिल का सेवन कर आप इस तरह की हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम्स से बचाव कर सकते हैं।
दूर होगी खून की कमी- अगर आपके शरीर में खून की कमी पैदा हो जाए, तो आपको तिल का सेवन कर इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए भी गर्म तासीर वाले तिल को डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए कम मात्रा में ही तिल का सेवन करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हिमाचली खबर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
