Instagram पर आएगी Reels की ‘बाढ़’, जोड़ी गई ये 5 लैंग्वेज; देश के हर कोने से आएगी आवाज!..

Instagram पर आएगी Reels की ‘बाढ़’, जोड़ी गई ये 5 लैंग्वेज; देश के हर कोने से आएगी आवाज!..

Instagram New Update: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram समय-समय पर नए-नए अपडेल लाकर यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का प्रयास करता रहता है. इसी क्रम में अब फिर Instagram की मदर कंपनी Meta ने ऐसा AI अपग्रेड जारी किया है, जिसने यूजर्स से लेकर क्रिएटर्स तक के एक्सपीरयंस को बदल कर रख देगा. Instagram अब पर क्रिएटर्स Reels को 5 नई भारतीय भाषाओं में ऑडियो के साथ डब कर सकेंगे वह भी AI की मदद से जिसमें Lip-Sync और Voice Cloning जैसी एडवांस्ड टेक्निक शामिल हैं.

इसके साथ ही नए अपडेट में इंडियन स्क्रिप्ट्स के लिए नए फॉन्ट्स भी जोड़े जा रहे हैं, जिससे लोकल लैंग्वेज में कंटेंट बनाने वालों को पहले की तुलना में कहीं ज्यादा क्रिएटिव आजादी मिलेगी. Meta का नया अपडेट भारत के तेजी से बढ़ते रीजनल कंटेंट मार्केट को ध्यान में रखते हुए लाया गया है जिससे क्रिएटर्स अपनी आवाज और कहानी देशभर की ऑडियंस तक आसानी से पहुंचा सकें.

मेटा ने इस नए अपडेट को लेकर मुंबई में अपने हाउस ऑफ इंस्टाग्राम इवेंट में घोषणा की कि अब बंगाली, मराठी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषाएं भी इंस्टाग्राम के AI-ड्रिवन डबिंग और ट्रांसलेशन सिस्टम का हिस्सा होंगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस नए अपडेट से पहले क्रिएटर्स केवल अंग्रेजी, स्पेनिश, हिंदी और पुर्तगाली में अपनी रील्स को डब कर पाते थे. अब यह सुविधा कई प्रमुख भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी. इस अपडेट को लेकर मेटा का कहना है कि यह AI डबिंग टूल न केवल ऑडियो का ट्रांसलेट करेगा बल्कि ट्रांसलेट हुए स्पीच को ओरिजिनल लिप मूवमेंट के साथ भी मैच भी कराएगा.

पहचान रहेगी बरकरार
सबसे खास बात यह है कि यह सिस्टम AI वॉयस क्लोनिंग का इस्तेमाल करेगा जिससे ट्रांसलेटेड रील्स में भी क्रिएटर की आवाज का टोन और पहचान न खराब होने पाए. यूजर्स की सुविधा के लिए डब की गई रील्स पर Translated with Meta AI का टैग भी लगा हुआ दिखाई देगा. यूजर्स सेटिंग में जाकर ट्रांसलेशन को ऑफ या ओरिजिनल ऑडियो पर वापस जाने का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं.

जल्द ही आने वाला है एक और अपडेट
भारतीय भाषा सपोर्ट के साथ-साथ Instagram के Edits ऐप में भी बड़ा बदलाव आ रहा है. जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नए फॉन्ट्स रोलआउट किए जाएंगे जो देवनागरी और बंगाली-असमिया को सपोर्ट करेंगे. इससे क्रिएटर्स अपने कैप्शन और ओवरले को अपनी लोकल लैंग्वेज में स्टाइल कर पाएंगे, जिससे उनके कंटेंट का विजुअल और लिखित टोन मैच होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *