
Image Source : FREEPIK
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कोलेजन बेहद जरूरी है। अगर आप बढ़ती उम्र में अच्छी और हेल्दी स्किन पाना चाहते हैं तो कोलेजन से भरपूर चीजों का सेवन करें। कोलेजन स्किन को टाइट बनाए रखने और त्वचा को जवां रखने में मदद करता है। हालांकि उम्र बढ़ने पर शरीर नेचुरली कोलेजन का उत्पादन कम करने लगता है। इससे शरीर में कोलेजन की कमी होने लगती है। एजिंग झलकने लगती है, झुर्रियां बढ़ जाती हैं और त्वचा में ढीलापन आने लगता है। आपको स्किन का नेचुरल ग्लो कम होने लगता है और त्वचा रूखी बेजान सी दिखाई देती है। एक्टर एक्ट्रेस एजिंग को कम करने के लिए कोलेजन सप्लीमेंट लेते हैं। लेकिन आप डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करके कोलेजन बढ़ा सकते हैं। ऐसी कई नेचुरल चीजें हैं, जिनमें दवाओं और सप्लीमेंट्स से ज्यादा कोलेजन होता है। आपको इन्हें डाइट में शामिल करना चाहिए। जानिए कोलेजन बढ़ाने वाली नंबर 1 चीज क्या है?
कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
-
बोन ब्रोथ- इंस्टाग्राम पर डॉक्टर वड़ैच ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कोलेजन बढ़ाने के लिए बोन ब्रोथ को सबसे अच्छा स्रोत माना है। डॉक्टर वड़ैच ने बताया कि बोन ब्रोथ जिसे लोग यखनी कहते हैं इसमें नेचुरल कोलेजन, अमीनो एसिड और मिनरल्स पाए जाते हैं जो पानी में घुल जाते हैं। इसका नियमित इस्तेमाल करने से स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है और जोड़ मजबूत बनते हैं।
-
चिकन और मछली- नॉनवेज खाने वालों के पास कोलेजन बढ़ाने के कई अच्छे सोर्स हैं। आप डाइट में चिकन और मछली शामिल कर सकते हैं। खासकर फुल फिश विद स्किन खाने से कोलेजन बढ़ता है। फिश में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो प्राकृतिक कोलेजन का स्रोत हैं। मछली की त्वचा और चिकन के कनेक्टिव टिश्यूज में काफी ज्यादा मात्रा में कोलेजन पाया जाता है।
-
बैरीज और खट्टे फल- सर्दियों में बैरीज का सीजन होता है। आपको इन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा खट्टे फलों जैसे संतरा, मौसमी, नींबू, कीवी और स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को विटामिन C बहुत अधिक मात्रा में मिलता है। इससे एजिंग कम होती है। विटामिन C शरीर में कोलेजन बनाने की प्रक्रिया को तेज कर देता है। कोलेजन सिंथेसिस फास्ट होने से त्वचा पर चमक और ग्लो आने लगता है।
-
एग व्हाइट- सर्दियों में रोजाना अंडे जरूर खाने चाहिए। खासतौर से अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन से भरपूर होता है। प्रोलीन एक अमीनो एसिड है जो कोलेजन बनने में मदद करता है। अगर आप रोजाना एग व्हाइट खाते हैं तो इससे स्किन और बाल दोनों हेल्दी बनते हैं। इससे एजिंग का असर कम होता है।
-
हरी पत्तेदार सब्जियां- खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं और त्वचा जवान रहती है। इसके लिए पालक, केल, मेथी और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियों में क्लोरोफिल होता है जो शरीर को डिटॉक्स करता है और कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है।
ये सारी चीजें शरीर के लिए फायदेमंद हैं। इन्हें खाने से न सिर्फ आपके शरीर में कोलेजन की मात्रा बढ़ेगी बल्कि आपकी पूरे सेहत में भी सुधार दिखने लगेगा। खाने में इन सब्जियों, फल और दूसरी चीजों को शामिल करने से इम्यूनिटी बढ़ेगी और बीमारियां आपसे दूर रहेंगी।
