
Image Source : CURRIES WITH BUMBI/YT/SABARI’S CUISINE
बिरयानी को लेकर अक्सर लोगों के बीच में गजब की बहस छिड़ जाती हैं। इस बहस में नॉन वेजिटेरियन खाना खाने वाले लोग बोलते हैं कि वेज बिरयानी जैसा कुछ नहीं होता, वेज पुलाव होता है। वहीं, वेजिटेरियन लोगों का मानना होता है कि बिरयानी 2 तरीके से बनाई जा सकती है, वेज और नॉन वेज। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिरयानी में पड़ने वाला बिरयानी मसाला वेज होता है या फिर नॉन वेज? अगर नहीं, तो आइए इस बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
बिरयानी मसाले में इंग्रीडिएंट्स- बिरयानी मसाले को बनाने के लिए जीरा, धनिए के बीज, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, हरी इलायची, जायफल और तेजपत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिरयानी मसाले के स्वाद और खुशबू को बढ़ाने के लिए सौंफ, शाही जीरा, जावित्री, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को भी यूज किया जा सकता है।
कैसे बनाया जाता है बिरयानी मसाला- बिरयानी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले खड़े मसालों को अच्छी तरह से भूना जाता है। जीरा, धनिए के बीज, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, हरी इलायची, जायफल और तेजपत्ते जैसे खड़े मसालों को भून लीजिए। अब भुने हुए मसालों को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीसकर पाउडर तैयार कर लीजिए। कलर, टेस्ट और खुशबू के लिए सौंफ, शाही जीरा, जावित्री, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर जैसे मसालों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। बिरयानी मसाला बनाने के लिए यूज की जाने वाली ये बेसिक सामग्री है।
वेज या फिर नॉन वेज- बिरयानी मसाले में पड़ने वाले सारे इंग्रीडिएंट्स वेज हैं यानी बिरयानी मसाला वेज होता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो आप बिरयानी मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपने जो भी बिरयानी मसाला खरीदा हो, उसके पीछे लिखे इंग्रीडिएंट्स को पढ़कर आप कॉस चेक भी कर सकते हैं कि बिरयानी मसाले को बनाने में कौन-कौन सी सामग्री डाली गई है।
