
AI Saves Life: हर दिन एडवांस होती टेक्नोलॉजी जहां एक तरफ इंसानों की सहायता कर रही है, वहीं दूसरी ओर इसके चौंकाने वाले किस्से भी सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला तब चर्चा में आया जब तेज पेट दर्द से जूझ रहे एक शख्स को डॉक्टरों ने सामान्य गैस-एसिडिटी बताकर घर भेज दिया, लेकिन AI ने कुछ ही मिनटों में खतरे की असली वजह पकड़ ली. चंद पलों में मिली इस चेतावनी ने उसकी जान बचा दी. आखिर कैसे एक AI टूल ने अपेंडिक्स फटने से पहले खतरनाक स्थिति का पता लगा लिया—जानिए पूरा मामला.
आज के इस डिडिटल दौर में AI हर दिन एडवांस होता जा रहा है. एक ओर जहां एआई इंसानों की सहायता कर रहा है तो वहीं बहुत से लोगों की नौकरी पर खतरा भी बन रहा है. लेकिन इसी बीच एक अच्छी और राहत भरी खबर सामने आई है. AI से जुड़ा ताजा मामले में एक AI मॉडल ने ऐसी जानलेवा गलती पकड़ ली जिसे डॉक्टर भी नहीं पकड़ पाए. 49 साल के एक व्यक्ति को डॉक्टर ने तेज पेट दर्द के बाद यह कह कर घर भेज दिया कि एसिडिटी है लेकिन जब उस शख्स ने Grok AI से अपने लक्षण बताए तो AI ने कुछ ही मिनटों में अपेंडिक्स फटने के गंभीर खतरे की ओर इशारा किया. जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गए.
डॉक्टर से चूक लेकिन Grok AI ने पकड़ी बीमारी
सोशल मीडिया X पर शेयर की गई एक पोस्ट में यूजर ने एक पेशेंट की कहानी बताई है. वायरल पोस्ट के अनुसार 24 घंटों तक पेशेंट को पेट में रेज़र ब्लेड जैसा असहनीय दर्द था जिससे वो परेशान होकर लेट गए थे. जब हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टर ने पेट को हल्का सा दबाया और एसिड ब्लॉकर्स दिए और घर भेज दिया. लेकिन दवाओं ने कोई काम नहीं किया और दर्द तेज बना रहा. बढ़ते दर्द से परेशान होकर व्यक्ति ने अपने एक Grok AI चैट को खोला और अपने सभी लक्षणों को बताया. इस पर Grok ने तुरंत जवाब दिया.
मरीज ने लिखा कि Grok ने तुरंत अल्सर या अपेंडिक्स का संकेत दिया और बताया कि मैं किन रेड-फ्लैग पैटर्न की बात कर रहा है. ग्रोक ने कहा कि अभी वापस जाओ और CT स्कैन कराओ.
झूठ बोलकर करवाया CT स्कैन
मरीज ने Grok के बातों को कॉपी किया और दोबारा इमरजेंसी हॉस्पिटल पहुंचा. इस बार उसने CT स्कैन कराने पर जोर दिया. व्यक्ति ने बताया कि उसने डॉक्टरों को यह नहीं बताया कि AI ने स्कैन कराने के लिए बोला है. उसे झूठ बोलना पड़ा और उसने कहा कि उसकी बह नर्स हैं और उन्होंने स्कैन कराने की सलाह दी है. CT स्कैन में आखिरकार यह साफ हो गया कि उन्हें नार्मल एसिडिटी नही हैबल्कि फटने के कगार पर पहुंच चुका एक सूजन वाला अपेंडिक्स है. जिसके बाद छह घंटे के अन्दर सर्जरी कर अपेंडिक्स को हटा दिया गया. मरीज ने बताया कि सर्जरी के बाद दर्द पूरी तरह से गायब हो गया.
हो रही है तारीफ
इस पोस्ट पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि अगर AI एक दिन डॉक्टरों की जगह ले ले तो उन्हें खुशी होगी. एक यूजर ने कहा कि AI डॉक्टर बन जाए तो बहुत अच्छा होगा क्योंकि आजकल कई डॉक्टर सिर्फ पैसा कमाने पर ध्यान देते हैं. बहुत से यूजर्स इस घटना को लेकर एआई की तारीफ कर रहे हैं.
