
तीन महीने से ज़्यादा के ड्रामा, गठबंधन, और जबरदस्त एंटरटेनमेंट के बाद, गौरव खन्ना ने 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 के विनर की ट्रॉफी अपने नाम की. सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए ग्रैंड फिनाले में गौरव खनन् और फरहाना भट्ट के बीच ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर हुई. जिसमें गौरव खन्ना ने बाजी मार ली. चलिए जानते हैं गौरव को बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के साथ कितनी प्राइज मनी मिली है.
गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विनर
रविवार को गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के बाद एक और रियलिटी शो जीतकर अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली. इस अभिनेता ने फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और अमाल मलिक को पछाड़कर शो का विजेता बनने का गौरव हासिल किया. जब सलमान खान ने आखिरकार गौरव खन्ना का नाम बतौर विनर डिक्लेयर किया, तो दर्शक खुशी से झूम उठे. अपने शांत स्वभाव और कभी न खत्म होने वाले धैर्य के लिए जाने जाने वाले गौरव, कंफ़ेटी की बारिश के बीच दंग रह गए.
गौरव खन्ना को कितनी प्राइज मनी मिली
गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के साथ ही मोटी प्राइज मनी भी मिली है. बता दें कि एक्टर अपने साथ ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये प्राइज मनी भी घर ले गए हैं. बिग बॉस विनर बनने के बाग गौरव की खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने शो के दौरान ही कहा था कि ट्रॉफी तो जीके ही घर लेकर जाएगा और उनकी ये बात वाकई सच साबित हुई.
इसके अलावा, गौरव के लिए जश्न मनाने की एक और वजह है, और वो है सलमान खान का उनके साथ जल्द ही काम करने का वाद. सीज़न के आखिरी वीकेंड का वार में, सलमान खान ने गौरव के शांत स्वभाव की तारीफ़ करते हुए खुलासा किया था कि वह जल्द ही उनके साथ काम करने वाले हैं. उन्होंने कहा, “उनके व्यक्तित्व की खूब तारीफ़ की जाएगी. इससे भी बढ़कर, उनके परिवार, दोस्त और पत्नी उनका बहुत सम्मान करेंगे. उनके साथ काम करना बेहद खुशी की बात होगी. मैं खुद भी बहुत जल्द गौरव के साथ काम करूंगा.”
कौन रहे रनर अप?
इस सीज़न के टॉर 2 कंटेस्टेंट्स में शामिल फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं. वहीं सिंगर अमाल मलिक टॉप 5 में से शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बने. अमाल के बाद, इस सीज़न की सबसे पॉपुलर प्रतियोगियों में से एक, तान्या मित्तल भी फाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं. वहीं प्रणीत मौरे सेकेंड रनर अप रहे.
बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 24 अगस्त, 2025 को हुआ था, जिसमें अश्नूर कौर, ज़ीशान क़ादरी, अवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, नेहल चुडासमा, बसीर अली, अभिषेक बजाज, नतालिया जानोसज़ेक, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद और मृदुल तिवारी सहित 16 प्रतियोगी शामिल हुए थे. सीज़न में शहबाज़ बदेशा और मालती चाहर के रूप में दो वाइल्ड-कार्ड एंट्री भी देखी गई थी.
