क्या घर पर उबालते हैं पैकेट वाला दूध? खुद अपने हाथों से खत्म कर रहे दूध का प्रोटीन और विटामिन्स..

क्या घर पर उबालते हैं पैकेट वाला दूध? खुद अपने हाथों से खत्म कर रहे दूध का प्रोटीन और विटामिन्स..

आज के समय में अधिकतर घरों में पैकेट वाले दूध का इस्तेमाल किया जाता है. पैकेट वाला दूध आसानी से मिल जाता है. अधिकतर घरों में पैकेट वाले दूध को पहले उबाला जाता है इसके बाद दूध का सेवन किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं पैकेट वाले दूध को उबालने की जरूरत नहीं होती है. आइए जानते हैं इसके पीछे का साइंस क्या है.

पैकेट वाला दूध को उबालने की नहीं है जरूरत
साइंस, डॉक्टर और डेयरी टैक्नॉलॉजिस्ट के अनुसार पैकेट वाले दूध को उबालने की जरूरत नहीं होती है. दरअसल पैकेट वाला दूध पहले से ही अल्ट्रा हाई टेंपरेचर पाश्चुरीकरण प्रोसेस से कीटाणुमुक्त और शुद्ध होकर आपके घर पर आता है, ऐसे में दूध को उबालने की जरूरत नहीं होती है.

पोषक तत्वों की कमी
पैकेट वाला दूध उबालने से पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. दूध उबालने से विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी और प्रोटीन की गुणवत्ता कम हो सकती है. पैकेट वाला दूध को आप पैकेट खोने के बाद सीधा पी सकते हैं. वहीं अगर दूध कई घंटों तक खुल रखा या फिर फ्रिज के बाहर रखा है तो आपके उसे हल्का गर्म कर सकते हैं, लेकिन दूध को उबालने की जरूरत नहीं होती है.

केमिकल रिएक्शन
दूध को उबालने से केमिकल रिएक्शन हो सकता है. दरअसल दूध में मौजूद लैक्टोज और प्रोटीन के बीच केमिकल रिएक्शन होता है जिस वजह से दूध का रंग हल्का भूरा हो सकता है वहीं स्वाद में भी बदलाव आ सकता है. दूध को उबालने से दूध का इमल्शन टूट सकता है.

पैकेट का दूध कब गर्म करना चाहिए
पैकेट वाले दूध को हल्का गर्म किया जा सकता है
पहले जब आपको गर्म दूध पीने का मन हो तो आप दूध को कम कर सकते है.
दूसरा जब पैकेट खोलने के बाद दूध कई घंटों तक कमरे के तापमान में रह गया है. इस कंडीशन में दूध को उबालना नहीं बल्कि गर्म करना चाहिए.
पैकेट वाले दूध को हमेशा फ्रिज में रखना चाहिए. फ्रिज में रखने के बाद आप दूध को 2 से 3 दिन तक यूज कर सकते हैं.

दूधिए से लिए दूध को उबालें
दूधिए से घर आप दूध लेते हैं तो उसे जरूर उबालें क्योंकि वह दूध अनप्रोसेस्ड होता है, ऐसे में इस दूध को जरूर उबालना चाहिए. क्योंकि दूधिए वाले कच्चे दूध में हानिकारक सुक्ष्मजीव हो सकते हैं. इसके अलावा इसमें पैरासाइट भी हो सकता है. पशु के थनों में संक्रमण या बीमारियां भी हो सकती है. ऐसे में दूधिए वाले दूध को हमेशा उबालना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *