
Image Source : FREEPIK
रिश्ते जीवन के सबसे अनमोल तोहफे में से एक होते हैं। चाहे रिश्ता परिवार के साथ हो, दोस्ती का हो या फिर प्यार का। रिश्ते को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। प्यार में पड़ा व्यक्ति रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई तरह के जतन करता है। सरप्राइज प्लान करने से लेकर डिनर डेट तक, हर छोटी छोटी चीजें रिश्ते को मजबूत बनाती है। इसके अलावा एक और चीज है जो रिश्ते को मजबूत बनाता है। वो है फिजिकल इंटिमेसी (Physical intimacy in relationship)। लेकिन सवाल ये है कि क्या सच में फिजिकल इंटिमेसी से रिश्ता मजबूत होता है? चलिए यहां जानते हैं रिश्ते में फिजिकल इंटिमेसी क्यों जरूरी है।
क्या रिश्ते में इंटिमेसी जरूरी है
जी हां, इंटिमेसी (Intimacy) किसी भी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए बहुत ज़रूरी है। किन इंटिमेसी का मतलब सिर्फ शारीरिक संबंध (Physical Intimacy) तक ही सीमित नहीं है। इसमें कई अन्य महत्वपूर्ण पहलू भी शामिल हैं। चलिए उन महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में आपको बताते हैं।
रिश्ते की मज़बूती के लिए मुख्य रूप से दो तरह की इंटिमेसी जरूरी है
इमोशनल इंटिमेसी (Emotional Intimacy)
यह सबसे ज़रूरी मानी जाती है। सका अर्थ है भावनाओं, विचारों, डर, और सपनों को खुलकर, ईमानदारी से और बिना किसी डर के पार्टनर के साथ साझा करना। इससे पार्टनर के बीच गहरा विश्वास और समझ पैदा होती है, जो रिश्ते की नींव है। जब आप एक-दूसरे के सामने कमजोर (Vulnerable) महसूस करने में सुरक्षित होते हैं, तो रिश्ता और मज़बूत होता है।
फिजिकल इंटिमेसी (Physical Intimacy)
इसमें शारीरिक संबंध के अलावा हाथ पकड़ना, गले लगाना, चूमना, या एक-दूसरे को छूना जैसी चीजें शामिल होती है। यह पार्टनर के बीच जुड़ाव को बढ़ाती है और तनाव कम करने में मदद करती है। शारीरिक जुड़ाव से ऑक्सीटोसिन (“लव हार्मोन”) जैसे हार्मोन रिलीज़ होते हैं, जो रिश्ते में प्यार को बढ़ाते हैं।
इंटिमेसी क्यों ज़रूरी है?
स्ट्रॉन्ग बॉन्ड
यह कपल के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्ड बनाती है।
विश्वास और सुरक्षा
यह एक-दूसरे पर विश्वास और भावनात्मक सुरक्षा की भावना पैदा करती है।
बेहतर कम्युनिकेशन
जब इंटिमेसी अच्छी होती है, तो कपल खुलकर बात करते हैं, जिससे गलतफहमियां कम होती हैं।
तनाव कम करना
एक-दूसरे का साथ और शारीरिक जुड़ाव तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।
