मोटापा और डायबिटीज बना ग्रहण, स्वामी रामदेव ने बताया इससे छुटकारा पाने का आसान तरीका

स्वामी रामदेव ने बताया मोटापा और डायबिटीज से कैसे छुटकारा पाएं

अमेरिका जहां सपने बड़े होते हैं। जहां आसमान छूती इमारतें हैं जहां मेहनत को पहचान मिलती है और जहां हर साल लाखों लोग अपने भविष्य की उड़ान भरने का सपना देखते हैं लेकिन जरा रुकिए क्या आप भी अमेरिका जाने की सोच रहे हैं ? तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि अब अमेरिका में एंट्री सिर्फ पासपोर्ट और वीजा से नहीं आपकी सेहत से भी तय होगी। मोटापा या डायबिटीज है तो US में एंट्री बैन है ? अमेरिका की ट्रंप सरकार ने इमिग्रेशन नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए निर्देशों के मुताबिक, अगर कोई मोटापे या डायबिटीज जैसी बीमारी से जूझ रहा है, तो उसका वीजा रद्द भी हो सकता है। अमेरिकी दूतावासों को साफ कहा गया है। ऐसे लोग आगे चलकर ‘पब्लिक बर्डन’ बन सकते हैं।

और बात सिर्फ मोटापे तक सीमित नहीं है। अमेरिका की नजर मोटापे के साथ हार्ट प्रॉब्लम रेस्पिरेटरी डिजीज कैंसर, मेटाबॉलिक और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर वाले लोगों पर भी है। अब सवाल ये नहीं है कि अमेरिका इतना सख्त क्यों हुआ। असली सवाल ये है कि ‘क्या मोटापा आज एक ग्लोबल इमरजेंसी बन चुका है’? WHO तो साफ कह चुका है। मोटापा कोई साधारण समस्या नहीं, ये एक लाइफ-लॉन्ग, बार-बार लौटने वाली बीमारी है। दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा लोग मोटापे के शिकार हैं और 2024 में ही इससे जुड़ी बीमारियों से ’37 लाख लोगों की मौत’ हो चुकी है। और अगर भारत की बात करें। तो तस्वीर और भी डराने वाली है। बढ़ते वेट के साथ सिर्फ शुगर नहीं बढ़ती ‘लिवर भी कमजोर होता है, हड्डियां खोखली होती हैं, नसें डैमेज होती हैं और दिल खतरे में आ जाता है।

ठीक बात ‘70% टाइप-2 डायबिटीज मरीजों का लिवर अफेक्ट हो रहा है और अनकंट्रोल शुगर 200 से ज्यादा बीमारियों की वजह बन रही हैं। और अब सबसे बड़ा अलर्ट अगर अभी नहीं संभले तो अगले ’24 साल में भारत में 45 करोड़ लोग ओवरवेट’ होंगे। मतलब अगर शरीर का वजन नहीं संभाला तो सपनों की उड़ान भी रुक सकती है। ऐसे में चलिए बाबा रामदेव से जानेंगे कि कैसे वजन, डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

बाबा रामदेव से जानें डायबिटीज कंट्रोल करने के उपाय

त्रिफला चूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ये कब्ज से राहत पाने और आंत के स्वास्थ में सुधार करने के लिए भी ये अच्छा होता है। ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

स्वामी रामदेव बताते हैं कि डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए रोजाना कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी, उद्गीथ और उज्जायी प्राणायाम करना चाहिए। यह योगासन ब्लड और शुगर के लेवल को नियंत्रण में रखने का काम करते हैं।

बढ़े शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए प्याज, नींबू रस, अदरक का रस, लहसुन का रस एक-एक चम्मच ले और फिर इसे अच्छी तरह से पका कर गाढ़ा कर लें। फिर इसमें बराबर मात्रा में शहद मिलाकर रखें। रोजाना एक चम्मच इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

मोटापा कम करने के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव के उपाय

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान और इसे तेजी से कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में नमक, शुगर और अनाज को शामिल न करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में रिजल्ट देखने को मिलेगा।

लौकी की सब्जी या लौकी का रस भी वजन कम करने में फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।

वजन कम करने के लिए एक दिन का निर्जला उपवास भी किया जा सकता है। इससे पेट की सफाई होती है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हिमाचली खबर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *