मोबाइल यूजर्स सावधान! अपने फोन में जरूर चेक करें ये सेटिंग वरना उड़ जाएंगे सारे पैसे..


मोबाइल यूजर्स सावधान! अपने फोन में जरूर चेक करें ये सेटिंग वरना उड़ जाएंगे सारे पैसे, अभी डायल करें ये नंबरमोबाइल यूजर्स सावधान! अगर आपके फोन में ये एक सेटिंग ON है तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। जानें कौन-सा नंबर तुरंत डायल करना जरूरी है, कैसे चेक करें कॉल फॉरवर्डिंग और कैसे बंद करें यह खतरनाक सेटिंग।

आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन जितना जरूरी बन चुका है, उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है अगर आप इसकी कुछ अहम सेटिंग्स पर ध्यान नहीं देते। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर आम मोबाइल यूजर्स को निशाना बना रहे हैं और अब उनका सबसे नया हथियार बना है Call Forwarding Fraud। हैरानी की बात यह है कि इस फ्रॉड में न तो आपको कोई लिंक क्लिक करना होता है और न ही OTP शेयर करना पड़ता है, फिर भी आपके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ सकते हैं।

ऐसे की जाती है Call Forwarding
दरअसल, कई मामलों में देखा गया है कि यूजर के फोन में कॉल फॉरवर्डिंग जैसी सेटिंग बिना जानकारी के एक्टिव कर दी जाती है। इसके बाद बैंक, UPI या OTP से जुड़ी कॉल्स सीधे फ्रॉडस्टर के नंबर पर चली जाती हैं। यूजर को तब तक भनक भी नहीं लगती, जब तक अकाउंट खाली होने का मैसेज न आ जाए।

Airtel, Jio, BSNL और Vi कोई भी नेटवर्क नहीं है स्कैम से सेफ
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह फ्रॉड Airtel, Jio, BSNL और Vi जैसे सभी नेटवर्क पर हो सकता है। साइबर पुलिस और टेलीकॉम एक्सपर्ट्स भी लगातार मोबाइल यूजर्स को चेतावनी दे रहे हैं कि वे तुरंत अपने फोन की कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग चेक करें।

नहीं करें गलती
अगर आपने अभी तक यह सेटिंग नहीं देखी है, तो एक छोटी सी लापरवाही आपको भारी नुकसान में डाल सकती है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कौन-सा नंबर डायल करके आप तुरंत कॉल फॉरवर्डिंग चेक कर सकते हैं, इसे कैसे बंद करें और अपने पैसे को साइबर ठगों से कैसे सुरक्षित रखें।

Call Forwarding चालू है या नहीं, ऐसे करें चेक
सभी नेटवर्क (Airtel, Jio, BSNL, Vi) के लिए एक जैसा कोड। अपने फोन के डायल पैड में टाइप करें: *#21# इसके बाद स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपकी कॉल Forward हो रही है या नहीं और किस नंबर पर जा रही है।

Call Forwarding कैसे बंद करें?
अगर Forwarding एक्टिव है, तो तुरंत यह कोड डायल करें: ##002# यह कोड सभी तरह की Call Forwarding को एक साथ बंद कर देता है। यही सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है।

Call Forwarding Fraud से बचने के आसान Tips
1. किसी अनजान कॉल पर कभी भी कोड डायल न करें 2. महीने में एक बार *#21# से स्टेटस जरूर चेक करें 3. “KYC Update” या “SIM Block” कॉल से सावधान रहें 4. बैंक या UPI से जुड़ी दिक्कत हो तो पहले Call Forwarding चेक करें 5. किसी को भी फोन का OTP या स्क्रीन शेयर न करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *