शरीर में पैदा हुई विटामिन बी12 की कमी, जरूरी है डेफिशिएंसी को दूर करना, क्या है सबसे तेज तरीका?

विटामिन बी12
Image Source : FREEPIK

अगर आप एक हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो नहीं करते हैं, तो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी के पैदा होने की संभावना कई गुना बढ़ सकती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी पैदा हो जाए, तो आपको कैसे इस पोषक तत्व की डेफिशिएंसी से छुटकारा मिल सकता है।

बदल लीजिए डाइट प्लान- आपको अपने डाइट प्लान में विटामिन बी12 से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल करना चाहिए। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो रेड मीट, फिश और अंडे को कंज्यूम कर सकते हैं। खाने-पीने की इन सभी चीजों में विटामिन बी12 के साथ-साथ दूसरे पोषक तत्वों की भी अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

गौर करने वाली बात- ध्यान रहे कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सही मात्रा में और सही तरीके से ही खाने-पीने की इन चीजों का सेवन करना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने विटामिन बी12 से भरपूर इन चीजों को जरूरत से ज्यादा कंज्यूम कर लिया, तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स- अगर डाइट प्लान में विटामिन बी12 रिच फूड आइटम्स को शामिल करने के बाद भी कमी दूर नहीं होती है तो आप डॉक्टर से कंसल्ट करके विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स कैप्सूल का सेवन भी कर सकते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की बहुत ज्यादा कमी होगी, तो हो सकता है कि डॉक्टर आपको विटामिन बी12 सप्लीमेंट इंजेक्शन लगवाने के लिए भी कह सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हिमाचली खबर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *