आज नहाएं या छोड़ दें? सर्दी में हर रोज दिमाग में चलता है ये सवाल, जानें ठंड में कितना सही है रोजाना नहाना..

आज नहाएं या छोड़ दें? सर्दी में हर रोज दिमाग में चलता है ये सवाल, जानें ठंड में कितना सही है रोजाना नहाना..

Is It Okay To Bathe Every Day in Winter: सर्दियों में सुबह उठते साथ सबसे पहला सवाल मन में यही आता है कि आज नहाएं या छोड़ दें? ठंडे पानी और ठिठुरन के कारण कई लोग रोज नहाने से बचते हैं. तो कुछ लोग इस ठंड में भी सुबह-सुबह नहा लेते हैं. ऐसे में एक सवाल मन में आता है कि क्या सर्दियों में रोज न नहाना सेहत के लिए नुकसानदायक है, या फिर बिल्कुल ठीक है? इस खबर में हम इस सवाल का जवाब देंगे.

स्किन को नुकसान
रोज नहाना आपके शरीर की साफ-सफाई के लिए अच्छा होता है, लेकिन सर्दियों में जरूरत से ज्यादा नहाने से स्किन को नकुसान भी पहुंच सकता है. ठंड के कारण स्किन पहले से ही ड्राई हो जाती है और बार-बार नहाने से स्किन का नेचुरल ऑय निकल सकता है. इसके कारण रोजाना नहाने से खुजली, ड्राइनेस और स्किन इरिटेशन की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में अगर आप रोज नहाते हैं, तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और साबुन का इस्तेमाल कम करें.

साफ-सफाई
अगर आपकी डेली रूटीन में आप ज्यादा शारीरिक मेहनत नहीं करते हैं, पसीना कम आता है और आप साफ कपड़े पहनते हैं, तो साइंस मानता है कि रोज न नहाने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होता. हालांकि बॉडी के कुछ हिस्सों जैसे चेहरा, हाथ, पैर और प्राइवेट एरिया की रोज सफाई जरूरी मानी जाती है. इससे बैक्टीरिया और इंफेक्शन का खतरा कम होता है, भले ही आप पूरी बॉडी से रोज न नहाएं.

मानसिक और शारीरिक ताजगी
नहाना सिर्फ बॉडी की सफाई नहीं, बल्कि मेंटल ताजी से भी जुड़ा है. गुनगुने पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मसल्स को आराम मिलता है. ऐसा करने से आलस कम होता है और मूड बेहतर रहता है. वहीं सर्दियों में अगर ठंड बहुत ज्यादा है, तो आप रोज नहाने की बजाय एक दिन छोड़कर नहा सकते हैं. लेकिन जब भी नहाएं, उसे एक रूटीन और रिलैक्सिंग आदत जरूरी बनाने की कोशिश करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *