पेशाब में रुकावट और कम फ्लो को न समझें नॉर्मल, प्रोस्टेट कैंसर के हो सकते हैं शुरुआती लक्षण; इग्नोर करना पड़ेगा भारी!..

पेशाब में रुकावट और कम फ्लो को न समझें नॉर्मल, प्रोस्टेट कैंसर के हो सकते हैं शुरुआती लक्षण; इग्नोर करना पड़ेगा भारी!..

Warning Signs of Prostate Cancer: प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जो प्रोस्टेट ग्लैंड में होता है. बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में इस कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. बढ़ती उम्र में पुरुषों में कुछ शारीरिक बदलाव और लक्षण दिखते हैं, लेकिन आमतौर पर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि बार-बार पेशान आना, रुक-रुक कर कम फ्लो में पेशाब होना केवल उम्र का असर नहीं है, बल्कि प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शुरुआती लक्षण हो सकती है? ऐसे में इसके लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है, जिससे समय रहते इसका इलाज किया जा सके. इस खबर में हम आपको इसके लक्षणों के बारे में बताएंगे..

बार-बार पेशान आना
प्रोस्टेट कैंसर के सबसे आम लक्षणों में बार-बार पेशान आना है. ऐसी स्थिति में मरीज को बार-बार पेशाब आता है. दिन भर में सामान्य से कही ज्यादा बार बाथरूम जाना पड़ता है और बार-बार पेशान लगने से रात की नींद भी खराब हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसी ही कुछ हो रहा है, तो इसे हल्के में न लें. प्रोस्टेट ग्लैंड बढ़ने से मूत्र मार्ग पर दबाव पड़ता है, जिससे बार-बार पेशान आने जैसा महसूस होता है.

पेशाब करने में मुश्किल आना और कम फ्लो
प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षणों में मरीज को पेशाब करने में दिक्कत महसूस हो सकती है. वहीं पेशान की धार कम हो जाती है और रुक-रुक पर पेशाब आता है. ऐसी स्थिति में कई बार ऐसा भी लगता है कि पेशाब पूरी तरह से नहीं हुआ है. ये लक्षण प्रोस्टेट ग्लैंड में गड़बड़ी के लक्षण हैं.

दर्द या जलन
पेशाब करते समय या वीर्यपात के दौरान दर्द या जलन महसूस होने भी प्रोस्टेट में समस्या होने का गंभीर संकेत है. इसके साथ-साथ पेशाब या वीर्य में खून आने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. हालांकि यूरिन में इंफेक्शन होने पर भी ये लक्षण नजर आ सकते हैं. लेकिन कैंसर के चांसेस को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *