Pollution Ka Solution: प्रदूषित हवा में कौन सा मास्क पहनें, एम्स के पूर्व डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने दिए टिप्स

दिल्ली की प्रदूषित हवा
Image Source : INDIA TV

दिल्ली नोएडा में बढ़ता प्रदूषण लोगों के फेफड़ों को खराब कर रहा है। अगर आप दिल्ली एनसीआर में पैदा हो रहे हैं और यहीं आपकी परवरिश हो रही है तो जानिए आपके फफड़ों का कैसा हाल होगा। हिमाचली खबर के कॉन्क्लेव #pollutionkasolution में देश के जाने माने डॉक्टर और एम्स के पूर्व डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि वायु प्रदूषण होने पर कौन सा मास्क पहनकर बाहर निकलना चाहिए और प्रदूषित हवाओं से अपने फेफड़ों को कैसे हेल्दी बनाएं? 

वायु प्रदूषण होने पर बाहर निकलते समय कौन सा मास्क पहनें?

डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगर मुमकिन हो तो वायु प्रदूषण में कम से कम घर से बाहर निकलें। लेकिन अगर आपको फिर भी निकलना पड़ रहा है तो  बाहर निकलते समय N95 मास्क पहनें। ये मास्क PM2।5 जैसे सूक्ष्म कणों को फ़िल्टर करने में बेहद प्रभावी होते हैं। ये मास्क हवा में मौजूद हानिकारक प्रदूषकों से फेफड़ों की रक्षा करते हैं। अगर आपके पास यह मास्क नहीं है तो आप थ्री लेयर सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन इस मास्क को पहनने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि मास्क सही ढंग से नाक और मुँह को ढके और एडजस्टेबल स्ट्रैप हों।

वायु प्रदूषण होने पर क्या बाहर वॉक करना चाहिए?

वायु प्रदूषण ज़्यादा होने पर बाहर जाकर एक्सरसाइज़, योगा या वॉक करने से बचना चाहिए। अगर बाहर की हवा अगर प्रदूषित है तो साँस लेने से हानिकारक कण फेफड़ों में जाते हैं। इस वजह से साँस फूलना, खांसी की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इसलिए वायु प्रदूषण होने पर बाहर जाकर वॉक या योग करने की बजाय घर में ही स्ट्रेचिंग करें। अगर आप बाहर जाकर एक्सरसाइज़ करना चाहते हैं तो तब निकलें जब बाहर धूप निकली हो। इस समय हवा की गुणवत्ता बेहतर होती है।

प्रदूषण से खुद को कैसे बचाएं? 

धूम्रपान करें बंद:

डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि अगर आपकी कोई ऐसी हेबिट है जो आपके लंग्स को नुकसान पहुंचा रही है तो उसे तुरंत बंद करें। जैसे अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो दिल्ली या नोएडा जैसे शहर में रहते हैं तो स्मोकिंग करना आपकी हेल्थ पर बहुत भारी पड़ सकता है। यहां का खराब वायु प्रदूषण रोज़ाना कई सिगरेट पीने के बराबर हो सकता है।

अच्छी डाइट करें फॉलो:

अगर आप इस दिल्ली नोएडा की जहरीली हवाओं में अपने फेफड़े को हेल्दी रखना चाहते हैं तो अच्छी डाइट करें फॉलो। आप अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी, ओमेगा-3 और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले फूड्स शामिल करें। जैसे हल्दी-अदरक, खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां। ये फूड्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से लड़ने में मदद करते हैं।

मास्क पहनकर निकलें:

अगर आप वायु प्रदूषण में कहीं बाहर निकल रहे हैं तो N95 मास्क को पहनकर ही निकलें। N95 मास्क पहनने से आप PM2.5 जैसे हानिकारक सूक्ष्म कणों, धूल, पराग और हवा जनित संक्रमणों से काफी हद तक बच सकते हैं

ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ करें:

दिल्ली के वायु प्रदूषण से अपना बचाव करने के लिए ज़रूरी है अपने फेफड़ों को मजबूत बनाएं।  इसलिए रोजाना योग और प्राणयाम करें। अपनी योगा में ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ ज़रूर शामिल करें। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *