
मुंबई। शिवसेना (शिंदे) के मंत्री ने आरोप लगाया कि छत्रपति संभाजी नगर में उनके समर्थकों पर ने पुलिस लाठीचार्ज किया। महाराष्ट्र की 29 नगर निगम के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से काउंटिंग जारी है। 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी। 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं।
सभी निगमों में सबसे अहम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) है। शुरुआती रुझानों में यहां भाजपा गठबंधन आगे है। नागपुर, पुणे, नासिक, ठाणे में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है।
महाराष्ट्र की 5 प्रमुख नगर निगम के चुनाव का रुझान
मुंबई: कुल सीटें- 227, बहुमत: 114
पुणे: कुल सीटें- 165, बहुमत: 83
ठाणे: कुल सीटें- 131, बहुमत:66
नागपुर: कुल सीटें- 151, बहुमत: 76
नासिक: कुल सीटें- 122, बहुमत: 62
मुंबई के वार्ड 183 से कांग्रेस प्रत्याशी जीतीं
मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में पहली जीत घोषित हो गई है। वार्ड 182 से कांग्रेस उम्मीदवार आशा काले ने जीत हासिल की है।
मंत्री संजय शिरसाट बोले- हमारे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया
महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना (शिंदे) गुट के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि आज वोटों की गिनती है। जब हमारे कार्यकर्ता सेंटर में आ रहे थे, तो करीब 100 पुलिसवालों ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को अपराधियों पर अपनी ताकत दिखानी चाहिए, न कि कार्यकर्ताओं पर, यह सत्ता का गलत इस्तेमाल है। हम उनके खिलाफ MLC फाइल कर रहे हैं।
चंद्रकांत पाटिल बोले- शिवसेना उद्धव ने पहले काम क्यों नहीं किया
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि लोग देख रहे हैं कि हमने क्या किया है। जनता चुनावी भाषणों पर भरोसा नहीं कर रही है। हमने लोगों के मन में यह सवाल उठाया अगर शिवसेना UBT विकास का काम करना चाहती थी तो पहले क्यों नहीं किया? हमने COVID-19 के ढाई साल के दौरान भी बहुत काम किया है।
उन्होंने यह भी कहा- चाहे ठाकरे भाई एक साथ आएं या कांग्रेस और NCP हाथ मिलाएं, यह लोगों के हित में नहीं है। लोग समझ गए हैं कि यह उनके अपने स्वार्थी मकसद के लिए है। मुंबई में BJP को 90 सीटें मिलेंगी और शिवसेना को 40, यह संख्या बढ़ सकती है लेकिन कम नहीं होगी। पुणे में हमें 115 से कम सीटें नहीं मिलेंगी।
