मौत से 7 दिन पहले ही इन जानवरों को हो जाती है खबर, खाना-पीना छोड़ करने लगते हैं ये काम..

मौत से 7 दिन पहले ही इन जानवरों को हो जाती है खबर, खाना-पीना छोड़ करने लगते हैं ये काम..

Death Signs in animals : गरुड़ पुराण में मृत्‍यु से पहले के लक्षणों के बारे में बताया गया है. जिनसे पता चल जाता है कि मौत करीब ही है. इसमें नजर कम होना, अपनी परछाई नजर ना आना, सुनने-बोलने की क्षमता खत्‍म होना आदि लक्षण शामिल हैं. इसी तरह कहा जाता है कि जानवरों में भी मौत के लक्षण पहले ही नजर आने लगते हैं. वहीं कुछ जानवर तो ऐसे हैं जिन्‍हें अपनी मौत से 7 दिन पहले ही खबर हो जाती है और वे खाना-पीना छोड़ देते हैं. तो वहीं कुछ जानवर एकांत में चले जाते हैं. आइए जानते हैं किन जानवरों को अपनी मौत की खबर पहले ही हो जाती है.

बिच्छू
माना जाता है कि बिच्‍छु को अपनी मौत का पता पहले ही चल जाता है. वह मृत्‍यु से करीब 7 दिन पहले ही खाना-पीना छोड़ देता है.

हाथी
हाथियों की गिनती बुद्धिमान जानवरों में होती है. हाथी को भी मरने का अहसास पहले ही हो जाता है. वे खाना छोड़ देते हैं और एकांत में रहना पसंद करते हैं. हाथी उन प्रजातियों में से एक है, जिनके मरने पर उनके परिवार के सदस्‍य इंसानों की तरह शोक मनाते हैं.

कुत्ते
कुत्‍तों को भी मरने का पता चल जाता है. यहां तक कि उन्‍हें अपने मालिक की मृत्‍यु तक की खबर मिल जाती है और हर पल उसके साथ रहने की कोशिश करते हैं. कुत्‍ते मरने से पहले खाना-पीना छोड़ देते हैं.

बिल्ली
बिल्‍ली को भी हफ्ते भर पहले ही अपनी मौत आने का अंदाजा हो जाता है. वह खाना-पीना छोड़ने के साथ-साथ कहीं एकांत में चली जाती है.

क्‍या है कारण
वैज्ञानिक दृष्टिकोण कहता है कि जानवर शरीर में होने वाले सूक्ष्‍म रासायनिक बदलावों को पहचान लेते हैं. यही वजह है कि उनमें सूंघने की क्षमता ज्‍यादा होती है. कई जानवरों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की भी खबर हो जाती है. यही वजह है कि वे मौत के संकेतों को भी पहचान लेते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *