सबसे ज्‍यादा रोमांटिक होती हैं इन 5 र‍ाशियों की लड़कियां, दूर नहीं रह पाता पार्टनर, हर वक्‍त…..

सबसे ज्‍यादा रोमांटिक होती हैं इन 5 र‍ाशियों की लड़कियां, दूर नहीं रह पाता पार्टनर, हर वक्‍त…..

Most romantic zodiac sign female : लव मंथ फरवरी में लव कपल्‍स अलग ही दुनिया में खोए रहते हैं. वैलेंटाइंस डे ही नहीं पूरे महीने ही प्‍यार का खुमार छाया रहता है. लोग अपने पार्टनर को अलग-अलग तरीकों से प्रपोज करते हैं, उसे प्‍यार का अहसास कराते हैं. ज्‍योतिष के अनुसार 5 ऐसी राशियां हैं, जिनकी लड़कियां या महिलाएं प्‍यार जताने में अव्‍वल होते हैं. वे बेहद रोमांटिक होते हैं, इसलिए उनका पार्टनर भी उनसे दूर नहीं रह पाता है. जानिए ये सबसे रोमांटिक राशियां कौनसी हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं, जो प्रेम-रोमांस के कारक हैं. लिहाजा वृषभ राशि की लड़कियों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव साफ नजर आता है. वे जितनी खूबसूरत और आकर्षक होती हैं, उतनी ही रोमांटिक भी होती हैं. उनकी ओर लोग जल्‍दी आकर्षित होते हैं. वहीं उनका पार्टनर तो उनसे दूर रह ही नहीं पाता है.

कर्क राशि
कर्क राशि की लड़कियां प्यार और रोमांस के मामले में खासी आगे होती हैं. वे कम उम्र में ही दिल दे बैठती हैं. वे वफादार पत्‍नी और पार्टनर साबित होती हैं. साथ ही अपने पार्टनर को बेइंतहां प्‍यार करती हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि की लड़कियां प्यार और रोमांस में कोई भी हद पार करने की हिम्‍मत रखती हैं. साथ ही हर हाल में अपने पार्टनर का साथ देती हैं. इसलिए परिवार से बगावत भी कर बैठती हैं.

तुला राशि
तुला राशि के स्‍वामी शुक्र हैं और इस राशि की लड़कियां प्‍यार-रोमांस में काफी आगे होती हैं. लेकिन वे अपने आत्‍मसम्‍मान को भी बहुत महत्‍व देती हैं. लिहाजा अपने पार्टनर से प्‍यार के साथ सम्‍मान भी पाना चाहती हैं.

मीन राशि
मीन राशि के स्‍वामी गुरु ग्रह हैं और इस राशि की लड़कियां बेहद लकी मानी जाती हैं. साथ ही वे प्‍यार और रोमांस के मामले में भी अच्‍छी होती हैं. उनका पार्टनर उन्‍हें बहुत प्‍यार करता है और वे भी उसके प्रति पूरी ईमानदार और समर्पित रहती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *