दूध में हल्दी के साथ मिलाएं अदरक-काली मिर्च, नहीं जकड़ेगी सर्दी, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

औषधीय गुणों से भरपूर
Image Source : FREEPIK/CLEAN & DELICIOUS/YT

क्या आपने कभी दूध में हल्दी के साथ-साथ अदरक और काली मिर्च मिलाकर कंज्यूम की है? अगर नहीं, तो इस कमाल की ड्रिंक के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानने के बाद आप भी इस तरह से दूध पीना शुरू कर देंगे। दूध, हल्दी, अदरक और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। इन सभी चीजों में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव करने में मदद कर सकती है।

मजबूत बनाए इम्यून सिस्टम- दूध में हल्दी के साथ अदरक और काली मिर्च मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अगर आप सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए। इसके अलावा इस ड्रिंक को पीने से जोड़ों के दर्द से भी आराम मिल सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक गठिया के मरीजों के लिए ये ड्रिंक काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- अगर आप अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो दूध में हल्दी के साथ अदरक और काली मिर्च मिलाएं और पी जाएं। पेट फूलना या फिर अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है। इस ड्रिंक को दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रात में सोने से पहले इस ड्रिंक को पीते हैं, तो आपकी नींद की गुणवत्ता सुधर सकती है।

कैसे बनाएं औषधीय गुणों से भरपूर ये ड्रिंक- आइए इस मैजिकल ड्रिंक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। सबसे पहले पैन में एक कप दूध निकाल लीजिए। जब ये दूध गर्म हो जाए, तब इसमें हाफ स्पून हल्दी पाउडर, 1/4 स्पून काली मिर्च पाउडर और हाफ स्पून कसा हुआ अदरक एड कर दीजिए। 5-7 मिनट तक दूध को बॉइल करने के बाद इसे कप में छान लीजिए। ड्रिंक के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप शहद यूज कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हिमाचली खबर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *