मेरठ में आतंकी अलर्ट! सुसाइडल अटैक की साजिश रचने वाला उजैद फरार, ATS-LIU की ताबड़तोड़ छापेमारी..

मेरठ में आतंकी अलर्ट! सुसाइडल अटैक की साजिश रचने वाला उजैद फरार, ATS-LIU की ताबड़तोड़ छापेमारी..

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में संदिग्ध आतंकी उजैद की तलाश को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं. एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने दो दिन पहले थाना कोतवाली क्षेत्र के सरायबहलीन इलाके में छापेमारी की थी. बताया जा रहा है कि सरायबहलीन निवासी उजैद के आतंकी संगठनों से जुड़े होने के पुख्ता इनपुट सामने आए हैं, जिसके बाद से ATS, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) और मेरठ पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

क्या था कश्मीर कनेक्शन ?
मिली जानकारी के अनुसार, उजैद वर्ष 2024 में जम्मू-कश्मीर गया था. इस दौरान उसके कुछ संदिग्ध लोगों के संपर्क में आने की जानकारी सामने आई है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कश्मीर यात्रा के दौरान उसकी किन लोगों से मुलाकात हुई और वहां उसका मकसद क्या था. इसी कड़ी में उसके मोबाइल और डिजिटल गतिविधियों की भी गहन जांच की जा रही है.

जानें कैसे हुआ खुलासा
बता दे कि जम्मू-कश्मीर में हाल ही में गिरफ्तार एक युवक के व्हाट्सएप चैट की जांच के दौरान उजैद का नाम सामने आया है. चैट में कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों, सुरक्षा बलों पर हमले और नेटवर्क विस्तार से जुड़े संदेश मिले हैं.सूत्रों के मुताबिक, इन चैट्स में सिक्योरिटी फोर्स पर सुसाइडल अटैक की प्लानिंग का भी जिक्र है, जिसने एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है.

जानें किस किस पर लगा आरोप ?
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि उजैद वेस्ट यूपी में स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहा था. आरोप है कि वह युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर मोड़ने और उनका ब्रेनवॉश करने में माहिर है. जांच में यह भी सामने आया है कि वह सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए युवाओं से संपर्क करता था.

सतर्कता के साथ तलाश जारी
बता दे कि सरायबहलीन इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और उजैद के संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश की जा रही हैं. पुलिस उसके रिश्तेदारों, परिचितों और पुराने संपर्कों से भी पूछताछ कर रही है. हालांकि अभी तक उजैद पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *