यूपी के 45 जिलों में बारिश, लखनऊ और कानपुर तक बिगड़ेगा मौसम..


यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यूपी में बारिश की बूंदें बरस गई हैं। शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ गाजियाबाद, नोएडा सहित प्रदेश के कई शहरों में शुरू हुई बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में 22 जनवरी की रात से शुरू हुआ बारिश का दौर 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच जाएगा। हालांकि, 24 जनवरी को बारिश में कमी आएगी और 25 जनवरी को मौसम साफ हो जाएगा।

नोएडा में बारिश कितने दिन तक होगी?
उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश भी रुक-रुककर होती रहेगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रहेगा। 27 और 28 जनवरी को भी नोएडा में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है।

Weather UP Today: 15 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यूपी के 15 जिलों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिर सकते हैं। इन 15 जिलों में अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, बदायूं और बरेली शामिल हैं। साथ ही इन जिलों में तेज रफ्तार में हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश का अनुमान है। एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लखनऊ से कानपुर तक मौसम बदल गया है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया है कि यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को बिजली गरजने के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरी यूपी में शुक्रवार और शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

गाजियाबाद और नोएडा में छाया अंधेरा
यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में बारिश के साथ-साथ बिजली भी कड़क रही है। मौसम बिगड़ने की वजह से अंधेरा छा गया है और बारिश लगातार जारी है।

UP Weather Today: नोएडा में आज कैसा मौसम रहेगा?
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार सुबह से मौसम बिगड़ गया। पहले तेज हवाएं चलीं और इसके बाद शुरू हुई बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई। नोएडा में आज और कल का मौसम बारिश वाला ही रहेगा।

यूपी में 26 जनवरी को बारिश होगी या नहीं?
मौसम विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 23 और 26 जनवरी को यूपी के कुछ शहरों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?
यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ सहित कई शहरों में 23 जनवरी को बिजली कड़कने के साथ-साथ बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश का दौर शाम तक जारी रह सकता है।

यूपी में बारिश से तापमान कितना गिरेगा?
मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 22 जनवरी से 24 जनवरी के दौरान बदले हुए मौसम की वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आएगी। हालांकि, इसके बाद 48 घंटों के दौरान तापमान में फिर से इतना ही इजाफा हो जाएगा।

30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
बदले हुए मौसम की वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में 23 जनवरी को बिजली कड़कने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *