
Detox Drink: सदियों में भारतीय रसोई में अदरक का इस्तेमाल होता आया है. इसके औषधीय गुण आपकी सेहत के लिए चमत्कार की तरह काम करता है. इसके साथ-साथ चाय और खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए भी अदरक का इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं अगर अदरक का पानी भी सही तरीके से पिया जाए, तो ये भी आपकी बॉडी के लिये किसी अमृत से कम नहीं है. एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक का पानी, स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्या से छुटकारा दिलाता है. इस खबर में हम आपको इसे पीने के फायदे बताएंगे..
वेट लॉस
अदरका का पानी जिद्दी मोटापे और पेट की चर्बी को खत्म करने की ताकत रखता है. आपको बता दें, अदरक के पानी ‘फैट बर्नर’ की तरह काम करता है. ये बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्त करता है, जिससे कैलोरी बर्न कने की प्रोसेस तेज होती है. इसे सुबह खाली पेट पीने से भूख कम लगती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है.
बेहतर डाइजेशन
गलत खान-पान के कारण, कई बार गैस, एसिडिटी और कब्जी की समस्या हो जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए भी अदरक का पानी बेहद फायदेमंद है. ये डाइजेशन सिस्टम को एक्टिव करता है और बॉडी से नेगेटिव टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं. इसके रोजाना सेवन से पेट हल्का रहता है और अपच की समस्या खत्म होती है.
इम्यूनिटी बूस्टर
एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर अदरक, मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी और जुकाम से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. ऐसे में रोजाना अदरक का पानी पीने से बॉडी की इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिसके कारण आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं.
कैसे बनाएं अदरक का पानी?
इसे बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए एक गिलास पानी में अदरक के छोटे टुकड़ों को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. पानी जब आधा रह जाए, तो उसे छान लें. इसमें शहद या नींबू का रस मिलाकर पिएं.
