ग्रेटर नोएडा: अवैध संबंध के शक में पति बना हैवान, गला घोंट नहर किनारे फेंका पत्नी का शव; ऐसे पकड़ा गया

ग्रेटर नोएडा: अवैध संबंध के शक में पति बना हैवान, गला घोंट नहर किनारे फेंका पत्नी का शव; ऐसे पकड़ा गया

ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मुतैना गांव में दो दिन पहले जंगल में नहर किनारे मिले अज्ञात महिला के शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है. एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है. दरअसल, युवती को मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति था. आरोपी ने पहले तो गला घोटकर पत्नी की हत्या की और फिर शव को नहर किनारे फेंककर फरार हो गया था.

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवती की पहचान शिखा के रूप में हुई है, जो कि अलीगढ़ के चंडौस की रहने वाली है. वह ग्रेटर नोएडा के एक होटल में काम करती थी. आरोपी पति कैब चलाता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात शिखा से हुई थी. पूछताछ में पता चला कि मृतका शादीशुदा थी. उसका एक बेटा भी है, लेकिन फिर भी आरोपी चालक ने उससे पहले दोस्ती की और फिर बाद में दोनो एक दूसरे से प्यार करने लगे.

इस कारण पति ने पत्नी को मार डाला

नजदीकियां बढ़ने पर दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया और सिकंदराबाद के एक मंदिर में शादी कर ली. इसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. दोनों सिकंदराबाद में ही किराए के मकान में रहने लगे. थाना प्रभारी दनकौर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले ही उसने मृतक शिखा को एक अजनबी के साथ बाइक पर बैठकर जाते हुए देखा था. इसी बात से आरोपी नाराज था. यहीं से शुरू हुआ शक खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया.

चुन्नी से घोंटा गला

शाम को घर वापस आकर उसने शिखा से कहा कि जल्दी तैयार हो जाओ, रिश्तेदारी में चलना है. पति की बात सुनते ही शिखा तैयार हो गई. वह पत्नी को अपनी ओला गाड़ी में बैठाकर सिकंदराबाद से दनकौर की तरफ ले गया. इसी बीच सुनसान इलाके आने पर आरोपी ने चुन्नी से पत्नी का गला घोट दिया और फिर शव को नहर किनारे फेंककर फरार हो गया. अगले दिन लोगों ने शव को देखा तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी.

संदिग्ध कार की जांच में पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के आसपास एक संदिग्ध वैगनआर कार नजर आई. पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपनी जुर्म भी कबूल कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *