अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर पर बवाल, लठ लेकर जबरन घुसा लडकों का दल-मच गया हंगामा..


प्रयागराज। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में शनिवार शाम असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया. आरोप है कि कुछ लोग लाठी-डंडे और झंडे लेकर शिविर में जबरन घुस आए और आक्रामक नारेबाजी करने लगे. इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 जनवरी 2026 को शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच हुई. शिविर में मौजूद सेवकों और कार्यकर्ताओं ने सूझबूझ दिखाते हुए उपद्रव कर रहे लोगों को शांतिपूर्वक बाहर निकाल दिया, जिससे कोई बड़ी घटना होने से टल गई. हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हालात इतने गंभीर थे कि किसी भी वक्त मारपीट हो सकती थी. और पढ़ें

बताया जा रहा है कि शिविर के बाहर ही शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती श्रद्धालुओं के बीच शांतिपूर्वक विराजमान रहते हैं और बड़ी संख्या में भक्त वहां मौजूद रहते हैं. ऐसे में इस तरह की घटना से संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई घटना के बाद शिविर प्रबंधन की ओर से प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई है. शिकायत में मांग की गई है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और उनकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही शिविर और उसके आसपास पर्याप्त पुलिस बल की स्थायी तैनाती की मांग भी की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *