कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि बनेंगी UP की 14 लखपति दीदी, दिखेगी महिला सशक्तिकरण की नई तस्वीर

कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि बनेंगी UP की 14 लखपति दीदी, दिखेगी महिला सशक्तिकरण की नई तस्वीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आगे बढ़ीं प्रदेश की 14 लखपति दीदी पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी. 14 लखपति दीदी लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं.

नारी शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध उत्तर प्रदेश की जीवंत तस्वीर को प्रस्तुत करेंगी. यूपी से जाने वालीं 14 लखपति दीदी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कार्यक्रम में भी शामिल होंगी. इन्हें अन्य राज्यों से आई लखपति दीदियों के साथ दिल्ली भ्रमण भी कराया जाएगा.

लखपति दीदियों ने इन क्षेत्रों में फहराया झंडा

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखपति दीदी अभियान के जरिए ग्रामीण महिलाओं का जीवन बेहतर हो रहा है. यूपी की ये 14 दीदी साबित कर रही हैं कि आत्मनिर्भर नारी ही समृद्ध प्रदेश और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं.

इन लखपति दीदियों ने ई-रिक्शा संचालन, पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, कैफे, मसाला निर्माण, उन्नत कृषि, ब्यूटी पार्लर, जन सुविधा केंद्र, गो-आधारित उत्पाद और प्रेरणा कैंटीन जैसे क्षेत्रों में न केवल अपनी आय बढ़ाई, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार और आत्मविश्वास दिया. आज ये महिलाएं लखपति बनकर गांव-गांव में प्रेरणा का केंद्र बन रही हैं.

कर्तव्य पथ तक पहुंचने वाली यूपी की 14 लखपति दीदी

1. मंशा देवी पंचायत हरपुर, ब्लॉक ब्रह्मपुर, गोरखपुर : ई-रिक्शा उद्यम व ट्रेनर | आय: ₹1820 हजार प्रतिमाह.

2. प्रवेश कुमारी पंचायत बुखारा, ब्लॉक मऊरानीपुर, झांसी
गोमाता कैटल फीड एंटरप्राइज | आय: लगभग ₹25 हजार प्रतिमाह.

3. रितु देवी ग्राम फिरोजपुर नरोट्टम, ब्लॉक देवमल, बिजनौर
विदुर कैफे संचालन | आय: 67 हजार प्रतिदिन.

4. सरिता देवी ग्राम पंचायत मीरजापुर जवई, ब्लॉक सिराथू, कौशांबी
ई-रिक्शा आधारित उद्यम | आय: लगभग 3 लाख वार्षिक.

5. ऋतु शर्मा ग्राम लालपुर, ब्लॉक टापल, अलीगढ़
मसाला निर्माण व बिक्री | आय: ₹810 हजार प्रतिमाह
(250+ महिलाओं को रोजगार से जोड़ा)

6. निर्मला देवी ग्राम बरसंपुर, ब्लॉक करवी, चित्रकूट
दुग्ध व्यवसाय | वार्षिक आय: 6.59 लाख

7. राजकुमारी देवी ग्राम रखही, ब्लॉक भौरोहिया-कैंपियरगंज, गोरखपुर
दुग्ध उत्पादन | आय: ₹1.67 लाख (8 माह में)

8. मंत्रवती शाक्य ग्राम नगला भिखन, ब्लॉक जसवंतनगर, इटावा
उन्नत कृषि | आय: लगभग ₹15 हजार प्रतिमाह.

9. विजेता गोयल पंचायत कशांपुर, ब्लॉक बसरेहर, इटावा
ब्यूटी पार्लर, CSC, गारमेंट | आय: ₹2.5 लाख वार्षिक

10. अनुपमा सिंह पंचायत बनियाखेड़ा, संभल
मोटे अनाज के उत्पाद, ब्यूटी पार्लर | आय: ₹1 लाख+ वार्षिक

11. गुड़िया देवी ग्राम केवलपुर, ब्लॉक रोहनिया, रायबरेली
दुग्ध व्यवसाय | आय: ₹3.42 लाख (2024-25)

12. आशा पंचायत सकरापार, ब्लॉक देवरिया सदर, देवरिया
प्रेरणा कैंटीन, बीमा सखी | आय: ₹1 लाख+ वार्षिक

13. सुमन देवी पंचायत अब्दुलपुर मुन्ना, ब्लॉक हल्दौर, बिजनौर
प्रेरणा कैफे | आय: ₹78 हजार प्रतिदिन

14. मोनिका ग्राम खग्गूपुरा, ब्लॉक संभल, जनपद संभल
सौंदर्य प्रसाधन निर्माण | आय: ₹18 हजार प्रतिमाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *