‘दीदी ने पहले ED को हराया, अब BJP की बारी…’, बंगाल में सीएम ममता के समर्थन में उतरे अखिलेश; जानिए क्या कहा?..

‘दीदी ने पहले ED को हराया, अब BJP की बारी…’, बंगाल में सीएम ममता के समर्थन में उतरे अखिलेश; जानिए क्या कहा?..

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होंगे. जैसे-जैसे चुनावी दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही राज्य में सियासी पारा बढ़ रहा है. 294 विधानसभा सीटों के लिए इस साल मार्च अप्रैल में चुनाव होने हैं. हालांकि, आधिकारिक तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बंगाल के दौर पर रहे. हावड़ा में उन्होंने टीएमसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की. ये मुलाकात कई मायनों में खास मानी जा रही है.

दरअसल, ये मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है, जब बंगाल में स्पेशल इंटेंशिव रिवीजन (SIR) चल रहा है. इस बीच अखिलेश यादव ने बंगाल के हावड़ा में सीएम ममता बनर्जी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया. इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) ने ईडी को हराया है और वह अब बीजेपी को भी हराएंगी.

अखिलेश का बीजेपी पर हमला
मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी कड़ा प्रहार किया. अखिलेश यादव ने टीएमसी पर अपना भरोसा दिखाया. उन्होंने इस दौरान बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया और हाल में ही हुए I-PAC छापेमारी मामले में निशाना साधा. सपा प्रमुख ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की लड़ाई हारने की लड़ाई है. राज्य की जनता दीदी के साथ है. ये हमारे देश के धर्मनिरेपेक्षता के साथ खिलवाड़ रहे हैं. अखिलेश ने कहा कि मुझे खुशी है कि दीदी ने ईडी के हराया. बीजेपी अब पेन ड्राइव का दर्द नहीं भूल पा रही है.

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि पूरा मामला 8 जनवरी का है, जब प्रवर्तन निदेशालय ने पॉलिटिकल कन्सल्टेंसी फर्म I-PAC के आफिस और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की. ईडी की छापेमारी के दौरान सीएम ममता दोनों जगहों पर पहुंची थी. इस दौरान राज्य के पुलिस डीजी रजीव कुमार और कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा उनके साथ थे. आरोप लगाया गया था कि सीएम ममता ने I-PAC ऑफिस से कागजात भी लेकर अपने साथ चली गईं.

चूंकि, उस समय ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने ये छापेमारी कराई है. ममता ने आरोप लगाया था कि ईडी का इस्तेमाल कर के टीएमसी कैंडिडेट लिस्ट को जब्त करने की कोशिश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *