
जीना तो सब चाहते हैं, लंबी उम्र भी सबको चाहिए लेकिन सवाल ये है लंबी उम्र के लिए आप करते क्या हैं ? देखिए अभी जो आप देख रहे हैं ये सिर्फ एक्सरसाइज नहीं है। ये एक कोशिश है जिंदगी को लंबा बनाने की और अब जरा ये फैक्ट गौर से सुनिए मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 में सिर्फ 11 लोग ही 60 की उम्र पार कर पाते हैं और 65–70 तक पहुंचने वाले सिर्फ 7 लोग होते हैं। यानि लंबी उम्र कोई गारंटी नहीं। ये एक डिसीजन है। बिल्कुल अगर आपकी उम्र 40 पार हो चुकी है तो ये बात बहुत सीरियसली लेने की जरुरत है। क्योंकि इसके बाद शरीर आपके लाइफस्टाइल का हिसाब मांगता है। अब ऐसे में, जिंदगी की बैलेंसशीट ना बिगड़े। इसके लिए आज से ही कुछ बातों पर अमल करना बहुत जरूरी है।
सबसे पहले अपने घर-दफ्तर में NO ANGER Zone वाला ये पोस्टर लगाइए। क्योंकि गुस्सा उम्र छोटी करता है। इस पोस्टर से फायदा ये होगा कि सिर्फ आप ही नहीं। आपसे मिलने वाले भी बातचीत में पेशेंस दिखाएंगे। कम बोलिए, सोचकर बोलिए और अपने पीस को प्रोटेक्ट करना शुरु कर दीजिए। दूसरा मंत्र प्यास लगने पर नहीं बिना प्यास लगे ही पानी पीजिए। हर रोज कम से कम 2 लीटर पानी, आपकी बॉडी का सबसे सस्ता इलाज है। इसके साथ खाने का भी ख्याल रखिए। माइंडफुल ईटिंग कीजिए Eat to live, Not Live to Eat। कार्बोहाइड्रेट कम, प्रोटीन ज्यादा खासकर रात में दो हफ्ते मीठा बंद करके देखिए। और सबसे जरुरी शरीर को हमेशा चलाते रहिए। नॉर्डिक कंट्री के लोगों की तरह पैदल या साइकिल का इस्तेमाल कीजिए। लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़िए। आप जितना चलेंगे, उम्र उतनी बढ़ेगी।
एक और बात समझ लीजिए। पैसे के पीछे मत भागिए अपना टाइम और एनर्जी रिश्तों में इनवेस्ट कीजिए। रिश्ते बचेंगे, तो उम्र बचेगी। थिंक पॉजिटिव जो मिला उसमें खुश रहना सीखिए जो नहीं मिला, उसे जाने दीजिए मन हल्का रहेगा, तो दिल लंबा चलेगा। और यही वो जिंदगी है जिसे बरसों से योगगुरु स्वामी रामदेव खुद भी जीते हैं और दूसरों को भी बरसों से समझाते आ रहे हैं। स्वामी रामदेव से जानेंगे कि लंबी उम्र के लिए क्या करना चाहिए।
लाइफस्टाइल की बीमारी
बीपी-शुगर
हाई कोलेस्ट्रॉल
ओबेसिटी
थायराइड
लंग्स प्रॉब्लम
इनसोम्निया
आर्थराइटिस
डेफिशियेंसी
रोज़ योग के फायदे
एनर्जी बढ़ेगी
बीपी कंट्रोल
वजन कंट्रोल
शुगर कंट्रोल
नींद में सुधार
बेहतर मूड
मजबूत इम्यूनिटी
गिलोय-तुलसी काढ़ा
हल्दी वाला दूध
मौसमी फल
बादाम-अखरोट
हार्ट को हेल्दी बनाए लोकी
लौकी का सूप पीएं
लौकी की सब्जी पीएं
लौकी का जूस पीएं
किडनी डिजीज कंट्रोल करें
नमक
चीनी
प्रोटीन
कंट्रोल होगा थायराइड
वर्कआउट जरूर करें
सुबह एप्पल विनेगर पीएं
रात में हल्दी दूध लें
कुछ देर धूप में बैठें
7 घंटे की नींद जरूर लें
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हिमाचली खबर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
