क्यों आसमान फाड रही सोने की कीमतें! जो हुआ, वो दुनिया ने कभी सोचा ना था..


पिछले कुछ समय में सोने की कीमतों को मानो पंख लगे हुए हैं. लोगों का एक ही सवाल है कि आखिर सोने का भाव कहां जाकर रुकेगा? अभी तक सामने आई तमाम तरह की रिपोर्ट्स में हमने जाना है कि दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार गोल्ड खरीद रहे हैं, और यही सोने की कीमतों में भारी उछाल की असली वजह है. यदि आप भी इस बात को सही मान बैठे हैं तो रुकिए! आज हम आपको कुछ ऐसा बताने वाले हैं, जिसे जानने के बाद गोल्ड को लेकर आपकी सोच और भविष्य की चाल पूरी तरह बदल सकती है. तो चलिए जान लेते हैं.

स्विट्ज़रलैंड में करीब 3,70,000 पुराने परमाणु बंकर मौजूद हैं, जो शीत युद्ध के दौर के हैं. अब इनमें से ज्यादातर बंकर बेकार पड़े हैं, लेकिन उनमें से एक बंकर के अंदर आजकल कुछ ऐसा चल रहा है, जो होश उड़ा देने वाला है. इस बंकर में हर सप्ताह एक टन से ज्यादा सोना पहुंचाया जा रहा है. यह हाई-सिक्योरिटी वॉल्ट क्रिप्टो वर्ल्ड की दिग्गज कंपनी टेथर होल्डिंग्स एसए (Tether Holdings SA) के कंट्रोल में है. बैंकों और सरकारों को छोड़ दें तो यह दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात निजी गोल्ड भंडार माना जा रहा है.

सोने को भौतिक रूप में अपने पास रखना टेथर के लिए बेहद जरूरी है. क्यों जरूरी है, इसकी डिटेल आगे दी गई है. सोने की सुरक्षा के लिहाज से कंपनी ने स्विट्ज़रलैंड के पुराने परमाणु बंकर में सोना रखा हुआ है. इन बंकरों में मोटे स्टील के दरवाजों की कई परतों में जबरदस्त सिक्योरिटी है. कंपनी के सीईओ इसे मजाकिया अंदाज में ‘जेम्स बॉन्ड जैसी जगह’ बताते हैं.

टेथर ने दम-खम से ठोकी ताल

पिछले एक साल में टेथर ने चुपचाप वैश्विक सोना बाजार में पूरे दम-खम से अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. क्रिप्टोकरेंसी और सोने में निवेश करने वालों की सोच एक जैसी है, क्योंकि दोनों ही सरकारों के बढ़ते कर्ज और वित्तीय नीतियों पर पूरी तरह भरोसा नहीं करते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *