पाकिस्तानी सेना का ’कत्लेआम’, 41 बलूचों को मारा-बिछा दी लाशें ही लाशें..


इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में एक सैन्य अभियान के दौरान 41 बलूचों की हत्या कर दी है। पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (ISPR) ने उन्हें आतंकवादी करार दिया है और उनका संबंध भारत से जोड़ा है। हालांकि, इनके भारत के साथ संबंधों को लेकर कोई भी सबूत नहीं पेश किया है। आईएसपीआर ने दावा किया है कि यह ऑपरेशन बलूचिस्तान के हरनाई और पंजगुर जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया था। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की ज्यादती किसी से छिपी नहीं है। इस सूबे के हजारों लोग आज भी अपनों को ढूंढ रहे हैं, जिन्हें बरसों पहले पाकिस्तानी सेना घरों से पकड़कर ले गई थी।

पाकिस्तानी सेना ने क्या बताया

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ISPR के बयान के अनुसार, “ये ऑपरेशन 29 जनवरी (गुरुवार) को किए गए थे, जिसमें फितना-अल-ख्वारिज और फितना-अल-हिंदुस्तान से जुड़े आतंकवादी मारे गए।” फितना-अल-ख्वारिज एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल राज्य प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े आतंकवादियों के लिए करता है, और फितना-अल-हिंदुस्तान शब्द राज्य द्वारा बलूचिस्तान स्थित समूहों के लिए इस्तेमाल किया गया है ताकि पूरे पाकिस्तान में आतंकवाद और अस्थिरता में भारत की कथित भूमिका को उजागर किया जा सके।

हरनाई में 30 बलूचों की हत्या

ISPR ने कहा, “हरनाई जिले के बाहरी इलाकों में फितना-अल-ख्वारिज की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में एक इंटेलिजेंस पर आधारित ऑपरेशन किया गया। बयान में कहा गया है, “ऑपरेशन के दौरान, हमारे सैनिकों ने ठिकाने को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया, और भारी गोलीबारी के बाद, भारत समर्थित 30 ख्वारिज को जहन्नुम भेज दिया गया।” ISPR ने दावा किया “आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद हुए, जिन्हें सुरक्षा बलों ने नष्ट कर दिया।”

पाकिस्तानी सेना ने भारत पर लगाया आरोप

ISPR ने बताया कि उन्हें पंजगुर जिला से भी एक इंटेलिजेंट इनपुट मिला था। इसके बाद सेना ने एक ऑपरेशन को अंजाम दिया, जहां 11 बलूचों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने इन्हें भारत समर्थित आतंकवादी करार दिया है। आईएसपीआर ने दावा किया कि दूसरे ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादियों के पास से 15 दिसंबर, 2025 को पंजगुर में बैंक डकैती में लूटे गए हथियार, गोला-बारूद और पैसे बरामद हुए। ISPR ने आगे कहा, “ये आतंकवादी पहले भी कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *