इंस्टा पर 3 लाख फॉलोअर… यूट्यूब पर 56 लाख सब्सक्राइबर, फेमस यूट्यूबर निकला गांजा तस्कर..

इंस्टा पर 3 लाख फॉलोअर… यूट्यूब पर 56 लाख सब्सक्राइबर, फेमस यूट्यूबर निकला गांजा तस्कर..

Youtuber Akash Jadhav News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से सामने आए गांजा तस्करी के मामले ने अब चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के बीच चर्चित एक फेमस यूट्यूबर निकला है. महाराष्ट्र का रहने वाला आकाश जाधव, जिसके यूट्यूब चैनल पर करीब 50 लाख सब्सक्राइबर हैं, अब गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 7 जनवरी को महासमुंद पुलिस ने एक एंबुलेंस को रोककर जांच की थी. जांच के दौरान एंबुलेंस से 5 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई. इस कार्रवाई में मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान धीरे-धीरे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ और जांच की कड़ी आकाश जाधव तक पहुंची
.
गांजा तस्करी गिरोह का मास्टरमाइंड
पुलिस के अनुसार, आकाश जाधव इस पूरे गांजा तस्करी गिरोह का मास्टरमाइंड था. वह सोशल मीडिया पर खुद को सांपों का रेस्क्यू करने वाला पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता बताता था. उसके वीडियो और रील्स को लाखों लोग देखते थे, जिससे उसे लोकप्रियता के साथ-साथ भरोसा भी मिला. इसी भरोसे और पहचान का इस्तेमाल वह तस्करी के नेटवर्क को चलाने में कर रहा था.

पुलिस जांच में खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया है कि गांजा तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जा रहा था, ताकि किसी को शक न हो और पुलिस चेकिंग से आसानी से बचा जा सके. इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

महासमुंद पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता है. वहीं, इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया की दुनिया में भी हड़कंप मचा हुआ है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली चमक-दमक के पीछे क्या सच छिपा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *