बिलासपुर में प्लाट पर काम के दौरान फट गई बोरिंग पाइप, वीडियो में देखें कैसे पड़ोसी के घर से निकला पानी का तेज फव्वारा

बिलासपुर में प्लाट पर काम के दौरान फट गई बोरिंग पाइप, वीडियो में देखें कैसे पड़ोसी के घर से निकला पानी का तेज फव्वारा

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक निर्माणाधीन प्लॉट पर बोरिंग के काम हो रहा था. इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. बोरिंग मशीन पर ज्यादा दबाव पड़ा, जिसके कारण, पड़ोसी के घर में बोरिंग का पाइप अचानक फट गया, जिससे जमीन फट गई और अचानक पानी का तेज फव्वारा निकल पड़ा. जिसको देखकर सभी हैरान हो गए. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक शहर के एक इलाके में स्थित प्लॉट पर भारी मशीनरी का इस्तेमाल करके बोरिंग का काम किया जा रहा था. जब मशीन काफी गहराई तक पहुंची, तो अचानक जमीन के अंदर हवा का ज्यादा दबाव बन गया. यह दबाव इतना ज्यादा था कि उस प्लाट के पास के पड़ोसी के घर के बोरिंग पाइप को पूरी तरह से नुकसान पहुंचा दिया और अचानक फट गया साथ ही पानी का तेज फव्वारा निकलने लगा. 

देखें वीडियो

वीडियो में क्या दे रहा दिखाई?

वीडियो में साफ दिख दे रहा है कि अचानक एक जोरदार धमाके जैसी आवाज आती है और घर के आंगन के पास की जमीन फट जाती है. पल भर में जमीन से पानी का एक ऊंचा फव्वारा निकल पड़ा. इस अचानक हुई घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और काम तुरंत रोक दिया गया. इस पूरी घटना के बाद, काफी देर तक मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल रहा. हालांकि अभी तक किसी के नुकसान की खबर नहीं आई है लेकिन इस घटना की वजह से ब्लास वाले घर में पानी भर गया. जिसके बाद वहां के लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. 

पहले भी हुई है ऐसी घटना 

ऐसी ही एक घटना  कुछ समय पहले जैसलमेर में बोरवेल की खुदाई के दौरान हुई थी. अचानक पानी, गैस और कीचड़ का एक गीज़र फूट पड़ा. बोरवेल से तीन दिनों तक लगातार पानी और कीचड़ निकलता रहा, जिससे आसपास के इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए. ड्रिलिंग मशीन भी बोरवेल में समा गई.

अलवर के बहरोड़ से भी बोरवेल से पानी का फव्वारा निकलने की  एक घटना पहले सामने आ चुकी है. यह फव्वारा बहरोड़ के बीघाना गांव में एक बोरवेल से निकला. आसपास के इलाके में जल्दी ही पानी जमा हो गया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *