बेटी को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने का दिया झांसा, उन्नाव के जेल अधीक्षक से 23 लाख की ठगी

बेटी को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने का दिया झांसा, उन्नाव के जेल अधीक्षक से 23 लाख की ठगी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बेटी को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर जेल अधीक्षक से 23 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. जिला जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है. Just Dial के जरिए Study Pathway Consultancy से संपर्क हुआ था. अभियुक्त अभिनव शर्मा ने बाराबंकी के मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा दिया था.

बैंक ड्राफ्ट व RTGS से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए 23 लाख ट्रांसफर किए गए. बाद में आरोपी का मोबाइल बंद, गोमती नगर स्थित ऑफिस भी बंद मिला. संगठित गिरोह के जरिए ठगी करने का आरोप लगाया है. आरोपियों के खिलाफ कई जिलों में मुकदमे दर्ज बताए जा रहे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्या है मामला?

दरअसल, जेल अधीक्षक नीट में बेटी का दाखिला कराने के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी कर ली गई. जस्ट डायल के जरिए जेल अधीक्षक ने आरोपियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था. जेल अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के अलावा जस्ट डायल के प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

वहीं इस मामले पर जेल अधीक्षक ने बताया कि इससे पहले भी आरोपियों ने छह से सात लोगों को ठगी का शिकार बनाया था. इस दौरान उनसे तीन-चार करोड़ की ठगी की गई थी. लखनऊ के साइबर थाना में पीड़ितों की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, बाद में डेढ़ माह पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले में कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि जेल अधीक्षक की शिकायत पर स्टडी पाथवे कंसल्टेंसी के प्रोप्राइटर अभिनव शर्मा, संतोष कुमार और जस्ट डायल के संचालक व प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व बेईमानी से संपत्ति हड़पना, आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने 23 लाख की ठगी की बात स्वीकार की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *