व‍ित्‍त मंत्री का ऐलान: 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्‍स एक्‍ट-फैली सनसनी..


Union Budget 2026: व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान नए आयकर कानून को लेकर बड़ा ऐलान क‍िया. उन्‍होंने अपने नौंवे बजट भाषण के दौरान कहा क‍ि नए आयकर कानून (Income Tax Act) को आने वाली 1 अप्रैल 2026 से लागू कर द‍िया जाएगा. आपको बता दें सरकार पुराने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 (Income Tax Act 1961) को हटाकर इनकम टैक्स एक्ट, 2025 (Income Tax Act 2025) लागू करेगी. मौजूदा इनकम टैक्‍स एक्‍ट 60 साल से ज्‍यादा पुराना है और शुरुआत से लेकर अब तक काफी बदलाव क‍िये जा चुके हैं. नया इनकम टैक्‍स एक्‍ट आसान, ट्रांसपेरेंट और पूरी तरह से डिजिटल होगा.

टैक्‍स फाइल‍िंग को पहले से आसान क‍िया जाएगा

व‍ित्‍त मंत्री ने टैक्‍स पेयर्स के ल‍िए ऐलान करते हुए कहा क‍ि अब इनकम टैक्‍स फाइल‍िंग को पहले से आसान क‍िया जाएगा. लेक‍िन इनकम टैक्‍स स्‍लैब में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया है. नए इनकम टैक्‍स एक्‍टा का मकसद टैक्स नोटिस को कम करना, रिफंड जल्दी प्रोसेस करना और पुराने कागजी प्रोसेस को खत्म करना है. सरकार की चाहत ‘फियर-फ्री’ टैक्स एनवायरनमेंट बनाना है. इसमें टैक्स भरना आसान हो और विवाद लंबे मुकदमों में नहीं बदलें. पुराने कानून की भाषा काफी मुश्‍क‍िल है, जिसे आम लोग नहीं समझ पाते थे. नया कानून आसान भाषा में लिखा गया है, इससे प्रोफेशनल्स पर न‍िर्भरता कम होगी.

वित्त मंत्री ने बजट में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि विदेश यात्रा कार्यक्रम पैकेज की बिक्री पर TCS दर अब 2% होगी. यह पहले 5% और 20% थी. उन्‍होंने बताया कि मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल से किसी शख्‍स को मिले ब्याज पर अब आयकर नहीं लगेगा और इस पर TDS भी नहीं काटा जाएगा. इससे पहले सरकार की तरफ से सितंबर 2025 में जीएसटी (GST) को लेकर बड़े सुधार कि‍ये गए थे. इसके तहत करीब 375 वस्तुओं और सर्व‍िस पर जीएसटी की दर को कम क‍िया गया. ज्यादातर चीजों पर अब 5% या 18% स्लैब जीएसटी है.

अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

सवाल: नया इनकम टैक्स एक्ट कब लागू होगा?
जवाब: नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 (Income Tax Act 2025)1 अप्रैल 2026 से देशभर में लागू हो जाएगा. यह 1961 के 60 साल से ज्‍यादा पुराने कानून को बदल देगा. मौजूदा कानून काफी जटिल, लंबा (800+ सेक्शन) और पुरानी भाषा में है. इसमें अब तक हजारों संशोधन क‍िये जा चुके हैं.

सवाल: नए इनकम टैक्स एक्ट में क्‍या बदल जाएगा?
जवाब: नया इनकम टैक्‍स एक्ट आसन भाषा में ल‍िखा गया है. इसमें पहले से कम करीब 536 सेक्शन हैं. इसमें से 23 चैप्‍टर और पुराने अनावश्यक प्रावधान को हटा द‍िया गया है. इसका मकसद टैक्स भरने के प्रोसेस को आसान बनाना और ‘फियर-फ्री’ टैक्स सिस्टम बनाना है.

सवाल: नए इनकम टैक्स एक्ट से आम आदमी को क्‍या फायदा होगा?
जवाब: नया इनकम टैक्स एक्ट आसान भाषा में द‍िया गया है. इसे ब‍िना सीए के समझना आसान हो जाएगा. इसके लागू होने के बाद डिजिटल प्रोसेस बढ़ेगा और आई ITR फाइलिंग के साथ ही रिफंड में भी तेजी आएगी. टैक्स से जुड़े नोटिस और विवाद भी कम होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *