जिसके लिए पत्नी को दिया तलाक, प्रॉपर्टी भी बेची, उसी को मार डाला… ऋषिकेश के प्रीति रावत हत्याकांड में प्रेमी अरेस्ट

जिसके लिए पत्नी को दिया तलाक, प्रॉपर्टी भी बेची, उसी को मार डाला… ऋषिकेश के प्रीति रावत हत्याकांड में प्रेमी अरेस्ट

उत्तराखंड के ऋषिकेश में शनिवार देर रात हुई प्रीति रावत (32) की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. आरोपी सुरेश गुप्ता को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुटमलपुर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. मृतका प्रीति रावत ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में किराए के कमरे में अकेली रहती थी और ऋषिकेश एम्स (AIIMS) में सहायिका के पद पर तैनात थी. प्रीति तलाकशुदा थी और पिछले कुछ समय से सुरेश गुप्ता के साथ रिश्ते में थी.

शनिवार की देर रात सुरेश ने प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी थी. फिर मौके से फरार हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. प्रीति के पिता, बच्चन सिंह रावत की शिकायत पर पुलिस ने सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी.

शादी के लिए पत्नी को दिया तलाक

पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे हैरान करने वाले हैं. सुरेश गुप्ता प्रीति से शादी करना चाहता था. प्रीति से विवाह करने की खातिर महज चार महीने पहले अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था. प्रीति के कहने पर उसने हरिद्वार के लक्सर स्थित अपनी पैतृक संपत्ति भी बेच डाली थी. वह संपत्ति बेचने के बाद प्राप्त हुए पैसों से ऋषिकेश में ही घर ढूंढ रहा था ताकि प्रीति के साथ रह सके.

दोनों के बीच मनमुटाव शुरू

पुलिस के अनुसार, सुरेश ऋषिकेश में अच्छी जगह मकान या संपत्ति नहीं खरीद पा रहा था. इसी बात को लेकर प्रीति और सुरेश के बीच मनमुटाव शुरू हो गया. सुरेश को लगा कि उसने प्रीति के लिए अपना घर और संपत्ति सब कुछ दांव पर लगा दिया, लेकिन बदले में उसे वह नहीं मिला जिसकी उसने उम्मीद की थी. इसी गुस्से और विवाद के चलते सुरेश ने प्रीति को रास्ते से हटाने का खौफनाक फैसला लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *