2 बच्चों की मां को भांजे से इश्क, बोली- 11 साल से रिलेशन में हूं, इसी के साथ रहूंगी; नहीं चाहिए परिवार और प्रापर्टी

2 बच्चों की मां को भांजे से इश्क, बोली- 11 साल से रिलेशन में हूं, इसी के साथ रहूंगी; नहीं चाहिए परिवार और प्रापर्टी

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वालीएक और घटना सामने आई है. दरअसल, यहां इटियाथोक थाना क्षेत्र के परनाबगुलहा पंचायत मजरा परना गांव में एक 19 वर्षीय भांजे व मामी के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रंसग चल रहा था. गांव निवासी दद्दन तिवारी ने बताया कि रविवार आंधी रात को मनीषा ने अपने प्रेमी विनीत दीक्षित को घर बुलाया. वह पूरी रात उसी के साथ कमरे में रहा. सुबह उसकी मां कपड़े लेने कमरे में पहुंची तो विनीत आलमारी के पास छिप गया लेकिन उसका पैर दिख रहा था. जिसके बाद दोनों के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग का खुलासा हो गया.

महिला के पति दद्दन तिवारी ने बताया कि जब मां कपडे़ लेने के लिए कमरे के अंदर गई तो आरोपी अलमारी के पास छिप गया था लेकिन उसके पैर दिख रहे थे. मां ने शोर मचाया तो आस पास के लोग एकत्र हो गए. इसके बाद लोगों ने दोनों को समझाया लेकिन दोनों अलग रहने को राजी नहीं हुए.साथ रहने की जिद पर अड़े दोनों को लोगों ने लिखा पड़ी कराने के बाद छोड़ दिया.

दोनों साथ रहने पर अड़े

महिला के पति के अनुसार, 2017 में मनीषा साथ उसकी शादी हुई थी. उसके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा वरुण तिवारी की उम्र 9 वर्ष है जबकि छोटे बेटे की उम्र 4 वर्ष है. कुछ दिनों से गांव के ही रहने वाले और रिश्ते में भांजा लगने वाले विनीत दीक्षित का उसके घर आना जाना बढ़ गया था. इस बीच दद्दन तिवारी की पत्नी और विनीत के बीच प्रेम हो गया. दोनों कई दिनों से एक दूसरे से चोरी छिपे मिलते थे. रविवार को दोनों को संदिग्ध हालात में कमरे में पाया गया.

पुलिस को नहीं मिली शिकायत

उन्होंने बताया कि दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे. आखिरी में वो लोग नहीं माने तो विनीत मनीषा को लेकर अपने साथ चला गयाऔर दोंनो बच्चे मेरे पास छोड़ गए. बताया जाता है कि विनीत की शादी तय थी लेकिन वह मनीषा के प्रेम-प्रसंग में फंसकर शादी करने से इनकार कर दिया था. वहीं थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने कहा उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है, अगर शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *