
गाजियाबाद की सोसायटी में बीती रात करीब दो बजे तीन नाबालिग सगी बहनों ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, टीला मोड थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनें बीती रात करीब दो बजे 9वीं मंजिल से कूद गईं। इससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। ये लड़कियां भारत सिटी सोसायटी के B – 1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 में रहती थी। लड़कियों के पिता का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि इस मामले में कोरियन गेम और टास्क की वजह से सुसाइड की बात को पुलिस ने खारिज किया है।
जानकारी के अनुसार, रात्रि 2 बजे तीनों बहनें उस समय गईं जब पूरा परिवार सो रहा था। तभी प्लास्टिक की कुर्सी लगाकर तीनों बहनों ने 9वें फ्लोर से छलांग लगा दी। तीनों बहनें ऑनलाइन गेम खेलती थी। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार, आत्महत्या मोबाइल गेमिंग एप के कारण की है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी। बताया जा रहा है कि तीनों ने सामूहिक रुप से आत्महत्या की है। लड़कियों ने नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल), पाखी (12 साल) हैं।
