मोटापे को लेकर इन देशों ने जंक फूड पर लगाई लगाम, स्वामी रामदेव ने बताए वजन घटाने के असरदार और आसान उपाय

वजन घटाने के उपाय- रामदेव
Image Source : FREEPIK

आज पूरी दुनिया जंक फूड के खिलाफ युद्ध लड़ रही है। ये जंग सेहत के सबसे बड़े दुश्मन के खिलाफ है, जिसे हराने के लिए कुछ देशों ने वो कदम उठाए हैं जिन पर भारत भी चलने जा रहा है। इन देशों ने जंकफूड के ज़हर से लोगों को खासकर बच्चों को बचाने के लिए सख्त फैसले लिए हैं। ब्रिटेन में रात 9 बजे से पहले टीवी और ऑनलाइन किसी भी प्लेटफॉर्म पर जंक फूड के विज्ञापन दिखाने पर बैन लगा दिया गया है। मेक्सिकों में बच्चों में बढ़ते मोटापे को देखते हुए सरकार ने स्कूलों में चिप्स, सोडा जैसे आइटम की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। स्पेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टीवी, रेडियो, ऑनलाइन और सिनेमा में जो कंटेट होगा, उस पर अनहेल्दी फूड के विज्ञापन नहीं चलाए जाएंगे।

इन देशों में जंक फूड पर लगी रोक

वहीं चिली,पेरू, उरूग्वे ने पैकेज्ड फूड पर भारी टैक्स लगाने के साथ वॉर्निंग लेबल भी अनिवार्य कर दिया है। अब अपने देश में भी लेटेस्ट इकॉनॉमिक सर्वे में जंकफूड की मार्केटिंग पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रोक लगाने की सलाह दी गई है। क्योंकि सरकार समझ गई है कि कैसे इस तरह का खाना और उनकी डिजिटल मार्केटिंग सेहत के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। आपको बता दें कि पिछले 25 साल में फास्टफूड के दीवाने 150% बढ़ गए हैं। जबकि ये प्रोसेस्ड फूड मोटापा-शुगर-बीपी, थायराइड, गठिया, नर्व्स प्रॉब्लम जैसी कितनी बीमारियों की वजह बन रहा है। रिसर्च तो ये भी कहती है कि जंकफूड से बढ़ा ज़िद्दी वज़न आसानी से नहीं घटता। और तो और पेरेंट्स से भी DNA के ज़रिए मोटापा बच्चों में ट्रांसफर होता है। 

अगर आपको मोटापे और जंक फूड से होने वाली बीमारियों से दूर रहना है तो इसके लिए आपको वही बैक टू बेसिक्स पर जाना होगा और अपनी पुरानी ईटिंग हैबिट्स को अपनाना होगा। योग और एक्सरसाइज को अपनाना होगा जिससे लंबे समय में आपका शरीर स्वस्थ और मजबूत बना रहे। स्वामी रामदेव से जानिए वजन घटाने के आसान उपाय।

मोटापा घटाने का रामबाण उपाय

स्वामी रामदेव की मानें तो रोजाना सुबह नींबू-पानी पीने से मोटापा कम होता है। डाइट में लौकी का सूप-जूस लें। खाने से पहले सलाद खाएं और रात में रोटी-चावल खाने से बचें। डिनर 7 बजे से पहले कर लें और खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पीएं। मोटापा घटाने के लिए अदरक-नींबू की चाय पीएं। रोजाना रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें। इससे पाचन बेहतर होगा और मोटापा कम होने लगेगा। वजन घटाने के लिए 3-6 ग्राम दालचीनी को 200 ग्राम पानी में उबालें और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पी लें। इससे वजन घटाना काफी आसान हो जाएगा। रोजाना कुछ देर योगाभ्यास करने और वॉक करने से मोटापे पर असरदार तरीके से काम किया जा सकता है। जिससे तेजी से वजन कम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *