यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को धमकी, वीआईपी सुरक्षा के लिए बनेगी स्पेशल फोर्स..

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को धमकी, वीआईपी सुरक्षा के लिए बनेगी स्पेशल फोर्स..

लखनऊ।UP Top News Today 4 February 2026: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को सबक सिखाने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी गई है। मामले में भाजपा विधायक के करीबी पर धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

यूपी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए वीआईपी सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स बनाने की तैयारी कर ली है। इनकी हाई टेक ट्रेनिंग मेघालय में होगी। सीएम समेत अन्य वीआईपी की सुरक्षा के लिए ये टास्क फोर्स तैयार की जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सोशल मीडिया के जरिए सबक सिखाने की धमकी दी गई है। लखनऊ में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने हुसैनगंज थाने में इसे लेकर तहरीर दी है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। धमकी का आरोप भाजपा विधायक के करीबी पर लगा है।

सुरक्षा के लिए बनेगी स्पेशल फोर्स, मेघालय में होगी हाई टेक ट्रेनिंग
सीएम सहित अन्य वीआईपी की सुरक्षा में हाल ही में आई चूक को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए पुलिस की विशेष टीम तैयार की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

संबंध फिर की मारपीट, साथ रहने पर अड़ी पीड़िता
यूपी के अमरोहा में बिजली विभाग के जेई पर मंडी धनौरा क्षेत्र निवासी एक महिला ने प्रेम जाल में फंसाने, शारीरिक संबंध बनाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि जेई ने उसे उसके पति से अलग करा दिया और उसके साथ रहते हुए एक बेटे को जन्म दिया।

नहीं मिले तो दूसरे को दे दी जाएगी सीट
ट्रेन की बोर्डिंग नियम को लेकर जल्द ही एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टीटीई यात्रियों का निर्धारित बोर्डिंग से अगले स्टेशन तक इंतजार नहीं करेंगे। यात्री के न आने पर टीटीई चेकिंग के समय ही अपने ईएफटी पर उस सीट पर नॉट टर्नअप दर्ज कर देगा। जिससे दूसरे यात्री को सीट मिल जाएगी।

रेस, योगी सरकार की ओडीओडी पर मांगे गए प्रस्ताव
लखनऊ में एक जिला एक व्यंजन (ओडीओडी) में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा रेवड़ी और चाट के बीच में है। अभी तीन व्यंजनों को प्रमुखता दी गई है। इसमें चयन होना है।

भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, इन रास्तों से गुजरें
यूपी के मुरादाबाद में फाल्गुन कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर भी भारी वाहन रोके जाएंगे। जिला पुलिस ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। नौ फरवरी से हाईवे पर पुलिस की तैनाती की जाएगी।

फेरबदल, 154 कर्मी इधर से उधर, 6 थानों को मिले नए प्रभारी
यूपी के बांदा जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात 16 निरीक्षकों और 38 उपनिरीक्षकों समेत कुल 154 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई तैनाती दी गई है।

गोलियां, STF से एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बनारसी यादव ढेर
वाराणसी में आधी रात गोलियां पुलिस और बदमाशों को बीच गोलियां तड़तड़ाईं हैं। पुलिस ने एक लाख के इनामी कुख्यात बनारसी यादव को ढेर कर दिया है। बनारसी यादव कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में वांछित था। चौबेपुर के बरियासनपुर में एसटीएफ ने उसका एनकाउंटर किया।

हुई सुनवाई, अब हर दिन दो घंटे बूथ पर मिलेंगे बीएलओ
सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह दो घंटे के निर्धारित किए गए समय पर अपने बूथ पर उपस्थित रहें। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीएलओ के पास मतदाता जाकर फॉर्म-6, फॉर्म-7 व फॉर्म-8 लेकर भर सकते हैं।

चलेंगी हवाएं; दूसरे राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम
Weather Updates: मैदानी इलाकों की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। यहां 3 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *