संसद परिसर में फिसले शशि थरूर…अखिलेश यादव ने ऐसे संभाला कि हो गए वायरल, सामने आया मजेदार VIDEO

संसद परिसर में फिसले शशि थरूर…अखिलेश यादव ने ऐसे संभाला कि हो गए वायरल, सामने आया मजेदार VIDEO

Shashi Tharoor Viral Video: एक तरफ बजट सत्र के दौरान के दौरान संसद के अंदर हंगामा हो रहा रहा है, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच नोंक झोंक चल रही है, तो दूसरी तरफ संसद के बाहर से एक ऐसा वीडियो सामने आया जो काफी दिलचस्प है। यह वीडियो कांग्रेस सांसद शशि थरूर से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, बुधवार को जब हंगामे के चलते दोपहर दो बजे लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हुई तो सभी सांसद बाहर आ गए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव अन्य सांसदों के साथ संसद भवन की सीढ़ियों पर खड़े हुए दिखाई देते हैं। तभी कुछ ऐसा होता है जिसका वीडियो वायरल हो जाता है।

संसद भवन की सीढ़ियों से फिसले थरूर

वीडियो में दिख रहा है कि केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद सांसदों के बीच से फोन पर बात करते हुए गुजरते हैं और उनका पैर सीढ़ियों से फिसल जाता है। शशि थरूर संतुलन खोकर सीढ़ियों पर गिरने को होते हैं तब अखिलेश यादव उन्हें संभाल लेते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

संसद में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा

गौरतलब है कि सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब ‘फोर स्टार ऑफ डेस्टिनी’ के एक अंश का जिक्र किया और केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की।

राहुल गांधी ने जैसे ही डोकलाम विवाद और चीन का नाम लिया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताई। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय नियमों का हवाला देते हुए राहुल गांधी को इस मुद्दे पर बोलने से रोकते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण के अन्य मुद्दों पर चर्चा करने का आदेश दिया।

लोकसभा की कार्यवाही पूरी तरह ठप

इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सोमवार को शुरू हुआ हंगामा आज तीसरे दिन बुधवार को भी जारी है। हंगामे का नतीजा यह हुआ कि लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ जाती है। यह सिलसिला अब भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *