बलिया: देवर पर आरोप लगाने वाली पलटू महिला प्रधान से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला, कैमरे से बचता नज़र आया शख्स…

बलिया: यूपी के बलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बांसडीह तहसील अंतर्गत रुकूनपुरा ग्राम का ये मामला एक महिला प्रधान रूबी देवी से जुड़ा है. रूबी देवी की माने तो ग्रामीणों के द्वारा उनको प्रधान बनाया गया है, लेकिन दो महीने के बाद सबकुछ उलट पलट गया है. खक अब तो किसी काम के लिए इनसे कुछ पूछा भी नहीं जाता हैं, केवल इनको नाम का प्रधान बना दिया गया है और मेन मलाई कोई और काट रहा है. नतीजन रूबी देवी काफी दुखी है कि आज उनका कोई महत्त्व ही नहीं है. हैरानी तब हुई जब प्रधान रूबी देवी अपने ही बयान से पलट गई.

दरअसल पूरा मामला देवर,भाभी और सचिव से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. रूबी देवी अपने पहले बयान के बताया था कि बड़े भाग्य से उन्हें प्रधानी का पद मिला लेकिन देवर के द्वारा उनके पद पर जबरिया कब्जा कर लिया गया है. रूबी देवी की माने तो उनके देवर और सचिव मिल करके मनमानी कर रहे हैं. हालांकि, वर्तमान सचिव और गांव के काम के संदर्भ में भी रूबी को कोई जानकारी नहीं है. गांव में क्या विकास हो रहा है क्या होने वाला है इसकी भी जानकारी रूबी देवी को नहीं दी जाती है और इनके साइन के महत्व को भी लोग नहीं मान रहे हैं. रूबी देवी को कष्ट हैं कि, उनको प्रधान नहीं माना जा रहा हैं.
बांसडीह तहसील अंतर्गत रुकूनपुरा ग्राम की महिला प्रधान रूबी देवी ने बताया था कि, ग्रामीणों के द्वारा उनको प्रधान बनाया गया है, लेकिन दो महीने के बाद सबकुछ उलट पलट गया है. अब तो किसी काम के लिए इनसे कुछ पूछा भी नहीं जाता हैं, केवल इनको नाम का प्रधान बना दिया गया है और मेन मलाई कोई और काट रहा है. रूबी देवी बहुत दुखित है कि आज उनका कोई महत्त्व नहीं है. सन 2021 में गांव की प्रधानी रूबी देवी को मिला, लगातार दो महीने तक इन्होंने साइन भी किया है, लेकिन उसके बाद इनको कोई जानकारी तक नहीं है.
कहानी में नया ट्वीस्ट, खबर चलने के बाद अपने ही बयान से पलट गई प्रधान रूबी देवी
रूबी देवी के द्वारा अपने देवर पर लगाये गए आरोप अब रूबी देवी के नज़र में आरोप नही है. दरअसल रूबी देवी आज पुनः डीएम से मिलने पहुंची और एक दिन पूर्व डीएम को दिए शिकायती पत्र का स्वयं खण्डन कर दिया. कलेक्ट्रेट पहुंची प्रधान रूबी देवी का सामना मीडिया से हुआ तो मीडिया ने ताबड़तोड़ सवाल दागे कि आप के द्वारा अपने देवर और सचिव पर गम्भीर आरोप लगाए गए थे लेकिन आज ऐसा क्या हुआ कि आप पुनः डीएम से मिलकर अपने ही आरोपों का खंडन कर दिया? इस सवाल के जवाब में रूबी देवी ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि मुझसे गलती हो गयी है, गुस्से में आकर हमने आरोप लगाया था, लेकिन ऐसा कुछ नही है सब ठीक है.
डीएम से मिलने प्रधान रूबी देवी के साथ एक व्यक्ति भी मौजूद रहा जब उस व्यक्ति से पूछा गया कि आप कौन है तो वो व्यक्ति मीडिया के सवालों से बचते हुए भागता नज़र आया. कैमरे से बचता रूबी देवी के साथ ये अनजान व्यक्ति कौन था ये सवाल बन कर रह गया. बहरहाल इस मामले ने कई सवालों को जन्म दिया है अब देखना होगा कि आगे इस मामले से जुड़ा क्या कुछ सामने आता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *