
Prakash Raj Get Angry Kangana Ranaut Statement: जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत पर तीखा हमला बोला है। मामला एआर रहमान के हालिया बयान और कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ से जुड़ा है, जिसे रहमान ने कथित तौर पर प्रोपेगेंडा बताकर ठुकरा दिया था।
दरअसल, कुछ समय पहले एआर रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव मौजूद है, जिसकी वजह से उन्हें पहले की तुलना में कम काम मिल रहा है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर रहमान को जमकर ट्रोल किया गया। कंगना रनौत ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी और दावा किया था कि एआर रहमान ने उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को प्रोपेगेंडा बताकर रिजेक्ट कर दिया।
प्रकाश राज ने दिया एआर रहमान का साथ
अब इस पूरे विवाद पर प्रकाश राज ने खुलकर अपनी राय रखी है। केरल लिटरेचर फेस्टिवल में बोलते हुए उन्होंने एआर रहमान के समर्थन में आवाज उठाई और सवाल किया कि सच बोलने को अपराध क्यों बनाया जा रहा है।
प्रकाश राज ने कहा कि रहमान ने सिर्फ अपनी बात रखी थी, न कि काम के लिए किसी से गुहार लगाई। उन्होंने कहा, “लोग ‘मां तुझे सलाम’, ‘जय हो’, दो ऑस्कर की बातें करते हैं, लेकिन जब वही इंसान सच्चाई कहता है तो उसे निशाना बनाया जाता है।”
कंगना के बयान पर क्यों भड़के एक्टर?
के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रकाश राज ने कहा कि सिर्फ इसलिए किसी को देशद्रोही ठहराना गलत है क्योंकि उसने साथ काम करने से मना कर दिया। उन्होंने कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर भी तीखा तंज कसा।
प्रकाश राज ने कहा कि एक अभिनेत्री और निर्देशक किसी फिल्म को क्लासिक बता रही हैं, जबकि वह साफ तौर पर प्रोपेगेंडा है। उन्होंने यह भी कहा कि एआर रहमान ने काम करने से इनकार किया, तो अचानक उनके खिलाफ आक्रोश शुरू हो गया।
एआर रहमान की सफाई
गौरतलब है कि बढ़ते विवाद के बीच ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह आज भी भारत और विदेशों में अपने काम से संतुष्ट हैं और किसी के खिलाफ नहीं बोले थे। फिलहाल, यह विवाद एक बार फिर बॉलीवुड में राजनीति, अभिव्यक्ति की आजादी और वैचारिक मतभेद पर बहस को हवा दे रहा है।
