रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्षित को वॉर्मअप मैच में चोट लगी थी, जिसके कारण वह इस विश्व कप में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हर्षित का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में दमदार रहा है। गेंद के साथ-साथ उन्होंने बल्ले से भी भारतीय टीम को मजबूती दिलाई है।
कब लगी Harshit Rana को चोट?
दाएं हाथ के इस पेसर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में इंजरी हुई थी। जिसके बाद वो काफी मुश्किल में दिखे थे। उनके लिए ठीक से दो कदम चल पाना भी मुश्किल हो गया था। घुटने को पकड़े और लंगड़ाते हुए हर्षित राणा की जो तस्वीर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में सामने आई थी उसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में USA के खिलाफ होने वाले ओपनिंग मैच से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी थी।
हर्षित की चोट पर क्या बोले कप्तान सूर्या?
टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हर्षित राणा अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उनके खेलने पर संदेह है। हमें शाम तक पता चल जाएगा। बुधवार को वॉर्मअप मैच के दौरान उन्हें थोड़ी चोट लगी थी, लेकिन स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।’ आपको बता दें कि BCCI की ओर से हर्षित राणा की चोट पर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं किया गया है।
जबरदस्त फॉर्म में थे Harshit Rana
हर्षित राणा का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में कमाल का रहा था। टी20 इंटरनेशनल में गेंद से कहर बरपाने के साथ-साथ वह बल्ले से भी लगातार योगदान दे रहे थे। खासतौर पर हर्षित हर बार बड़ी पार्टनरशिप को तोड़ने में सफल रहते थे। हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उम्दा प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया था। यही वजह है कि हर्षित का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है।
Harshit Rana की जगह किसे मिल सकता है मौका?
ऐसे में सभी फैंस के मन में ये सवाल चल रहा है कि अगर हर्षित टी20 विश्व कप से बाहर हो जाते हैं तो उनकी जगह इस टूर्नामेंट में किस खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा। जाहिर सी बात कि विश्व कप में किसी नौसिखिए खिलाड़ी की जगह मैनजमेंट और कोच नहीं देख रहे होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा की जगह टीम में मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है।
