प्लेबैक को अलविदा कहने के बाद अरिजीत सिंह की आवाज ने लौटाया सुकून, वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगा ‘तेरे संग’

प्लेबैक को अलविदा कहने के बाद अरिजीत सिंह की आवाज ने लौटाया सुकून, वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगा ‘तेरे संग’

Tere Sang Song Teaser Release: बीते दिनों जब अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की बात कही थी, तो उनके फैंस के बीच हलचल मच गई थी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके पोस्ट ने हर किसी को भावुक कर दिया था। लेकिन अब वैलेंटाइन वीक के मौके पर अरिजीत ने अपने चाहने वालों को एक खूबसूरत तोहफा दिया है।

हाल ही में सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले एक नए गाने का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें अरिजीत सिंह की जादुई आवाज सुनाई दे रही है। यह टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वजह साफ है प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले के बाद यह पहला मौका है, जब किसी नए प्रोजेक्ट में अरिजीत की आवाज सुनने को मिल रही है।

इस गाने का नाम ‘तेरे संग’ है, जो एक शॉर्ट फिल्म ‘ईकोज ऑफ अस’ का हिस्सा है। टीजर में यूलिया वंतूर और अभिनेता दीपक तिजोरी की केमिस्ट्री दिखाई गई है, जो कहानी को एक इमोशनल टच देती है। रोमांस और सॉफ्ट म्यूजिक के साथ यह गाना सीधे दिल को छूता है।

 

View this post on Instagram

 

कब रिलीज होगा गाना?

‘तेरे संग’ का टीजर 6 फरवरी को रिलीज किया गया है, जबकि पूरा गाना 7 फरवरी, यानी रोज डे के खास मौके पर रिलीज होगा। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत इस गाने के साथ करना फैंस के लिए बेहद खास बन गया है। इस गाने को और यूलिया वंतूर ने मिलकर गाया है। इतना ही नहीं, इसके लिरिक्स भी यूलिया वंतूर ने खुद लिखे हैं, जो इसे और भी पर्सनल बना देता है।

‘ईकोज ऑफ अस’ के बारे में

‘ईकोज ऑफ अस’ एक शॉर्ट फिल्म है, जिसका निर्माण अभिनेत्री पूजा बत्रा ने किया है। यह फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई गई है। इसमें दीपक तिजोरी और यूलिया वंतूर लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा स्पेनिश एक्ट्रेस एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज भी अहम भूमिका निभाती दिखेंगी।

इस फिल्म का ऐलान 28 जून 2025 को खुद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 47 सेकंड के टीजर के साथ किया था और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी थीं। फिलहाल, ‘तेरे संग’ सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि अरिजीत सिंह के फैंस के लिए एक इमोशनल कनेक्शन बनकर सामने आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *